जानिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और साथ ही इसे कंट्रोल करने के घरेलू नुस्खे

खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा होना भी है। 10 में से करीब 8 लोग इस बीमारी से ग्रसित मिल जाएंगे। इसी सेआप अंदाजा लगा सकते हैं कि डायबिटीज की ही तरह कोलेस्ट्रॉल से भी ज्यादातर लोग परेशान हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की वजह से सबसे ज्यादा जिस बीमारी का खतरा रहता है वो है हार्ट अटैक। इसके अलावा किडनी फेल होना और किडनी स्टोन जैसी कई समस्याएं भी इसकी वजह से हो सकती हैं। आइये जानें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और साथ ही जानें घरेलू नुस्खे जिससे आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

तनाव में रहना
अनबैलेंस्ड डाइट लेना
शराब का सेवन करना
आनुवांशिक
ये घरेलू नुस्खे बढ़े कोलेस्ट्रॉल को करेंगे कंट्रोल

खाली पेट खाएं लहसुन

लहसुन में एलीसिन नामक तत्व पाया जाता है। जो हार्ट के आर्टिज्म का साफ करने के साथ ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करने में मदद करते हैं। रोजाना 3-4 लहसुन की कली खाने से शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल का लेवल करीब 9 से 15 फीसदी तक घटाया जा सकता है।

अखरोट का करें सेवन
अखरोट भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बराबर करने का काम करता है। इसे खाने से ब्लड वेसल्स जमा हुए कोलेस्ट्रॉल को धीरे धीरे पिघलाता है जिससे अपने आप ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस होने लगती है।

ओट्स भी असरदार
ओट्स का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें ग्लूकॉन नाम का तत्व पाया जाता है। यही ग्लूकॉन आंतों की सफाई करने का काम करता है। इससे शरीर कोलेस्ट्रॉल को अब्सॉर्प नहीं कर पाता। लगातार इसका सेवन करने से करीब 3 महीने में आपको असर दिखने लगेगा।

लाल प्याज
लाल वाला प्याज भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके लिए बस आप एक चम्मच लाल प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर एक महीने तक लगातार खाएं। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो जाएगा।

अगर पेट में दर्द और ऐंठन से हैं परेशान तो अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे