जानिए गर्मियों में कीवी खाने के क्या- क्या फायदे

गर्मियों में कीवी खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन करने से हमारे शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।गर्मी के मौसम में कई बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।कीवी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसे खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है। गर्मियों में कीवी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, सोडियम, कॉपर और फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं,कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में कीवी खाने के क्या-क्या फायदे हैं –

1.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं-कीवी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।जो गर्मियों में होने वाली बीमारियों से हमें बचाता है.रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

2.पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे-कीवी की तासीर ठंडी होती है। इसका नियमित सेवन करने से पेट में कब्ज और एसिडिटी नहीं होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।।इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,

3.आंखों के लिए फायदेमंद –कीवी में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में उपयोगी होते हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही इनसे जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।

4.ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे –हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए कीवी बहुत फायदेमंद है।इसमें पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसे खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

5.त्वचा और बालों को स्वस्थ रखे-कीवी का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर निखार आता है और बाल भी हेल्दी रहते हैं।