आइए जाने सेब के सिरके के सेवन के फायदें

सेब से बनने वाला सिरका जिसे एप्पल साइडर विनेगर भी कहा जाता है। उसका सुबह सुबह खाली पेट सेवन करने से शरीर के लिए कई फायदे हैं। इसका सेवन प्रतिदिन करने से वजन कम होता हैं। कई बीमारियों में ये लाभदायक होता है जैसे एप्पल का सिरका सुबह खाली पेट पीने से मधुमेह और कोलेस्ट्रोल की समस्या में भी फायदा मिलता है। ये हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने का काम करता है। पाचन तंत्र में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

आपके इस विनेगर में एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें कई अन्य तत्व भी पाए जाते है जैसे विटामिन बी और सी की मात्रा भी पाई जाती है। इन सभी पोषक तत्वों का उपयोग विभिन्न समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। हम में से ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट ही इस विनेगर का इस्तेमाल करते है। आइए जानते है सेब का सिरका पीने के फायदे,

  • पाचन की समस्या बहुत ही आम सी समस्या मानी जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए सिरके का सेवन फायदेमंद होता है। पेट से जुड़ी कई परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी हो जाती है, इन सभी के लिए इस सिरके का इस्तेमाल फायदेमंद होता है और यह पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। सुबह खा‎लीे पेट सिरके का सेवन करने से डाइजेस्टिव जूस उत्तेजित हो जाते है, जिससे पाचन में सहायता मिलती है।
  • इसका उपयोग दांतों को सफेद करने में भी किया जाता है। सेब के सिरके में  एसिटिक एसिड पाया जाता  है जो यीस्ट और बैक्टीरिया के साथ प्रॉसेस करने के बाद तैयार किया जाता है। सिरके की प्रकृति अम्लीय होती हैं।
  • इस सिरके का सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह शरीर के पी एच को भी नियंत्रित करने में मदद करता है ऐसा माना जाता है कि यह शरीर के टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकलने  में मदद करता है।
  • विनेगर का उपयोग हमारे बालों की चमक बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करता है इसके साथ सुंदर और साफ़ त्वचा पाने में मदद करता है।