जाने लिवर के दोस्त कहे जाने वाले ये सुपरफूड्स के बारे में

हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक लीवर है इसका स्वास्थ्य रहना हमारी पूरे शरीर की दिनचर्या पर निर्भर करता है हमारी लाइफस्टाइल से लेकर खाद्य पदार्थ जो हम अपने आहार में शामिल करते है। ये सभी छोटी छोटी से चीज़ें हमरे अंगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हम हमेशा अपनी त्वचा को चमकदार बनाने बाहरी सुंदरता को बनाए रखने में रुचि रखते हैं। लेकिन हम सभी को अपने अंगों को भी स्वस्थ रखने के लिए अच्छे खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।  जानते हैं उन 5 प्रमुख खाद्य पदार्थ के बारे में जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जैसा की हम जानते है की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान ने हम अंदर से बीमार कर दिया है।इसकी वजह से हमारा लिवर भी बीमार पड़ने लगा है।  हम अपनी डाइट में कुछ सुधार करके और कुछ फूड को शामिल कर लिवर को हेल्दी रख सकते हैं,

हल्दी का सेवन

हल्दी का उपयोग पुराने समय से होता चला आ रहा है। हल्दी में एक विशेष पदार्थ पाया जाता है जो की करक्यूमिन कहा जाता है, इसकी वजह से हल्दी में  एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है। ये लिवर में आई सूजन को कम करते है।

लहसुन का सेवन

लहसुन लिवर एंजाइम को सक्रिय करने में मदद करते है  साथ ही इसमें सल्फर कंपाउंड भी पाए जाते  है, यह शरीर से हानिकारक पदार्थों और विषैले पदार्थों को शरीर से  बाहर निकालने में मदद करते है। इसमें कुछ मात्रा में सेलेनियम भी पाया जाता है, जो कभी कभी लिवर को नुकसान से बचाता है।

चुकंदर

चुकंदर फैटी लीवर रोग से समस्या में मदद करता है चुकंदर के रस में नाइट्रेट पाया जाता है यह हमरे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है। यह सूजन को कम करने में मदद करता है। चुकंदर में पाया बीटाइन और नाइट्रेट्स पाए जाते है जोकि फैटी लीवर के रोग में मदद करते है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो  हमारे लिवर को हेल्दी रखने में उपयोगी हैं। ग्रीन टी के एंजाइम सूजन को कम करने में मदद करते है साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में सहायक होते है।

यह भी पढ़े:हेल्थी गट के लिए क्या है जरूरी प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स आइए जाने