भाजपा के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह के निधन पर जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी।

नड्डा ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा व राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणीय है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।ओम शांति।

उल्लेखनीय है कि हृदयनाथ सिंह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रहे। इससे पहले वह अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक रहे। हरदोई और पीलीभीत के जिला प्रचारक भी रहे। आपातकाल के दौरान उन्होंने काम किया और जेल भी गए।