Navyug SandeshNavyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check

  • HomePage
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • दुनिया
  • व्यापार
  • सम्पादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • जोक्स
  • राजनीति
Home»खेल»झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: भारत और जापान की लगातार दूसरी जीत, चीन ने भी खोला अपना खाता

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023: भारत और जापान की लगातार दूसरी जीत, चीन ने भी खोला अपना खाता

Web Desk October 29, 2023 खेल, ट्रेंडिंग, दुनिया, देश, लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।

मेजबान भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 7-1 से रौंदने के बाद अपने दूसरे मैच में मलेशिया को भी 5-0 से शिकस्त दे दी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और वंदना कटारिया द्वारा सातवें और फिर 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए दो गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने फिर 28वें मिनट में संगीता कुमारी के मैदानी गोल के दम पर अपनी बढ़त को 3-0 तक पहुंचा दिया।

मेजबान टीम ने फिर 28वें मिनट में ही लालरेमसियामी के मैदानी गोल की बदौलत एक और गोल के दम पर अपनी बढ़त को 4-0 तक पहु्ंचा दिया। भारत ने इसके 10 मिनट बाद ही ज्योति द्वारा किए गए मैदानी गोल के सहारे 5-0 का स्कोर कर लिया। अंतिम क्वार्टर में हालांकि कोई गोल नहीं हो सका लेकिन बावजूद इसके भारत ने बड़े अंतर से यह मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।

इससे पहले, दिन के पहले मैच में जापान ने कोरिया को 4-0 से हरा दिया। जापान की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम के लिए कोबायाशी एमी ने सातवें, कप्तान नगाई यूरी ने 15वें, हासेगावा मियू ने 19वें और तोरियामा मेइ ने 49वें मिनट में गोल दागे।

दूसरे मैच में चीन ने थाईलैंड को 6-0 से करारी मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। थाईलैंड की यह लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में उसे मेजबान भारत ने 7-1 से रौंदा था।

चीन के लिए जोंग जियाकी ने हैट्रिक लगा दी। जियागी ने 10वें, 42वें और 41वें मिनट गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा निंग ने 30वें, कप्तान ओयू जिया ने 50वें और डेन वेन ने 57वें मिनट में गोल किए। इस टूर्नामेंट में कुछ छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।

प्रतियोगिता के मुकाबले राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे हैं। सभी छह टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। भारतीय टीम 2016 के बाद से पहली बार खिताब की तलाश में लगी हुई है। भारत को 2013 और 2018 के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

Previous नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रन से हराया
Next यश कुमार की फिल्म सर्वगुण संपन्न का फर्स्ट लुक रिलीज

Related Articles

जियो की लिस्टिंग से बदली कॉरपोरेट रैंकिंग, रिलायंस ने टाटा को पीछे छोड़ा

2 days ago

वाहन चेकिंग के दौरान कार के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद

4 days ago

‘मैं और मेरा सरदारशहर’ पुस्तक का लोकार्पण

4 days ago

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

  • Recent
  • Popular
  • Comments
  • Tags
  • जियो की लिस्टिंग से बदली कॉरपोरेट रैंकिंग, रिलायंस ने टाटा को पीछे छोड़ा

    2 days ago
  • वाहन चेकिंग के दौरान कार के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद

    4 days ago
  • ‘मैं और मेरा सरदारशहर’ पुस्तक का लोकार्पण

    4 days ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन-2026 का शुभारंभ

    1 week ago
  • पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए क्वेकर लड्डूज़ और चिक्की बाइट्स

    1 week ago
  • जियो IPO में दूसरे दिन भी जबरदस्त तेजी, 5.57 गुना सब्सक्राइब

    1 week ago
  • 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

    1 week ago
  • पुलिस स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पुलिसकर्मियों के योगदान को किया याद

    1 week ago
  • एक्शन में FSSAI, दिल्ली में मिठाई दुकानों पर छापेमारी

    1 week ago
  • जियो आईपीओ ने बनाया रिकॉर्ड, एंकर इन्वेस्टर्स ने खेला ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव

    2 weeks ago
  • प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म भारत माता की जय का ट्रेलर रिलीज

    September 22, 2023
  • कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं

    September 22, 2023
  • जैस्मीन भसीन ने बताया भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है विघ्नहर्ता गणेश

    September 22, 2023
  • लाल साड़ी में फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा गईं अनन्या पांडे, अदाएं ऐसी…उड़ाई रातों की नींद

    September 22, 2023
  • ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

    September 22, 2023
  • जानिए, Facebook के मल्टीपल प्रोफाइल फीचर के बारे में

    September 22, 2023
  • ओयो ने जनवरी-जुलाई में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,800 नए ग्राहक जोड़े : रिपोर्ट

    September 22, 2023
  • जे पी मॉर्गन अगले साल से अपने उभरते बाजार सूचकांक में सरकारी प्रतिभूतियों को करेगी शामिल

    September 22, 2023
  • 23 सितम्बर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर होगा फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

    September 22, 2023
  • सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

    September 22, 2023
news milegee raahat milega raahat milega phaayada milega aaraam joke jaanie kaise jaanie jaane phaayade jaane kaise ​ jaane isake phaayade jaane any phaayade jaane ho sakata nukasaan hoga phaayada Healtht ips Health Tips health benefit Healht tips funny wife joke funny teacher joke funny pappu joke funny joke dikhega asar bas aise karen sevan
About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Navyug Sandesh. All rights reserved.