मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र से जुड़ी सभी जानकारी हासिल करना हुआ आसान, जानिए कैसे

पूरे देश में जिधर देखो उधर लोकसभा चुनावों को लेकर सभी में जोश दिख रहा है इस बार सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी ओर हर प्रयास लगाकर तैयारी करने में लगी है। जैसा की आपको पता है की लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित किए जाने वाले है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले मतदान 19 अप्रैल 2024 को शुरू हो जाएंगे। 18 साल से अधिक आयु वाले लोग अपने मतों का इन चुनावो के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अपना वोट अपनी पसंद की पार्टी को देने के लिए मतदान केंद्र की पूरी जानकारी होनी आवश्यक है।

इस बार निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए नई तकनीक का सहारा लिया है। इसके माध्यम से मतदाता अगर चाहे तो अपने फोन से ही मतदान केंद्र के बारे में जानकारी एकत्रित कर सकते है साथ ही पोलिंग अधिकारी के बारे में पता लगा सकते है। आइए जानते है क्या है सही तरीका,

सबसे पहले वेबसाइट को खोलकर आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाइए

यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जायेंगी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल और ईपीआईसी नंबर इन सभी की सही जानकारी दर्ज करे और इसके बाद आप लॉगइन कर सकते है।

यहां पर आपको फाइंड माए पोलिंग स्टेशन का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।

इसके बाद आप वोटर आईडी कार्ड की सहायता से पूरी जानकारी को भरकर अपने मतदान सेंटर की सभी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आपको यह पर मतदाता पर्ची डाउनलोड करने का भी विकल्प मिल जाएगा।

 

इस बार चुनाव आयोग की तरफ से एप्स भी  पांच किए गए है। मतदाता अगर चाहे तो अपने फोन से वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करके जानकारी हासिल कर सकते है यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अपने मोबाइल पर एप को इंस्टॉल करे इस के बाद  फाइंड पोलिंग स्टेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

यहां पर सभी  दी गई जानकारी को भरना है। इसके बाद आपके आप अपने मतदान केंद्र की जानकारी हासिल कर सकते हैं।इतना ही नहीं आप अपने आसपास के  क्षेत्र की सभी उम्मीदवारों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:काली गाजर का ऐसे करेंगे उपयोग, तो स्वास्थ को मिलेंगे ये फायदे