ISC 2024 Board Result Declared: बोर्ड रिजल्‍ट जारी, रोल नंबर से चेक करें अपनी मार्कशीट

आज, 6 मई को आईएससी कक्षा 12वीं के नतीजों को घोषित कर दिया गया हैं। 12वीं की बात करें तो इस में साउथ रीजन आगे रहा है, जिनका प्रतिशत 99.53 अधिकतम गया है। जो छात्र इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को देखने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org.) पर जाकर देख सकते हैं।

आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज सभी के हाथों में है यह परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, इस परीक्षा में 1 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 52 हजार से अधिक लड़के और 47 हजार से अधिक लड़कियां थीं। अब आज के दिन लंबे इंतजार के बाद यह result को जारी किया गया है। कक्षा 12वीं की परिणाम की बार करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 98.19% तक गया है। आईएससी 12वीं में लड़कियों की बात करें तो इस बार इनका प्रदर्शन लड़कों की तुलना में ज्यादाअच्छा रहा है।आईएससी कक्षा 12वीं के अंक को download करने के लिए छात्र को अपनी uder id, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड से जुड़ी जानकारी भरनी होगी।इस साल भी लड़कियों ने बाजी मार ली है।  आईएससी परिणामों की बात करें तो लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.92% तक रहा है। जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53% है।

ISC 12th Result चेक करने के लिए

  • सबसे पहले उम्मीदवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cisce.org.) पर जाना होगा।
  • यह पर रिजल्ट चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  • यह अपना रोल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जायेगा।
  • छात्र परिणाम को चेक करने के बाद उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • मार्कशीट पर क्लिक करें और बोर्ड का चयन करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण वर्ष का चयन करें।
  • आईसीएसई, आईएससी अंक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

यह भी पढ़े:स्मार्ट टेक टिप्स की मदद से आप भी बना सकते है रोजाना के कामों को आसान, जानिए इसकी पूरी डिटेल