5G स्पीड, कवरेज और एक्सपीरियंस को लेकर भारत ने दर्ज किया रिकॉर्ड

भारत में बीते साल 1 अक्टूबर को 5G टेक्नोलॉजी लॉन्च की गई। 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च हुए देश में एक साल पूरा होने जा रहा है। इसी कड़ी में 4G टेक्नोलॉजी के मुकाबले 5G टेक्नोलॉजी के साथ भारत का एक्सपीरियंस बेहतर माना जा रहा है।

हाल ही में OpenSignal की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में 5G टेक्नोलॉजी की उपलब्धता, डाउनलोड स्पीड और यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर 4G टेक्नोलॉजी से 5G टेक्नोलॉजी को कम्पेयर किया गया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए 1 मार्च से लेकर 29 मई 2023 का डेटा लिया गया है।

5G टेक्नोलॉजी एक बड़ी उपलब्धि
भारत में 5G टेक्नोलॉजी की उपलब्धता देश के 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक महत्वपूर्ण फैक्टर के रूप में सामने आ रही है।भारत का नाम दुनिया भर में 5G टेक्नोलॉजी को लेकर मशहूर हो रहा है, क्योंकि देश की पहचान नई टेक्नोलॉजी को सबसे तेजी से अपनाने वाले देशों में हो रही है।

फोटो क्रेडिट- OPENSIGNAL

भारत ने 5G टेक्नोलॉजी के मामले में कई दूसरे मार्केट को पीछे छोड़ दिया है।
5G उपलब्धता को लेकर भारत ने 29.9 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है।
डाउनलोड स्पीड
नई टेक्नोलॉजी को देश में 4G के मुकाबले 10 गुना तेज डाउनलोड स्पीड के साथ पेश किया गया था। वहीं, रिपोर्ट में 5G परफोर्मेंस को लेकर डाउनलोड स्पीड को लेकर भी बात कही गई।

रिपोर्ट में 5G टेक्नोलॉजी के साथ डाउनलोड स्पीड असल में तेज पाई गई। 5G डाउनलोड स्पीड को लेकर भारत विश्व भर में 6वीं ग्लोबल रैंक हासिल करता है। देश में 5G यूजर्स को 301.6 Mbps एवरेज डाउनलोड स्पीड मिल रही है।

यूजर एक्सपीरियंस
इस रिपोर्ट में 5G टेक्नोलॉजी के साथ यूजर एक्सपीरियंस को वीडियो और गेमिंग के साथ देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 4G के मुकाबले 5G टेक्नोलोजी के साथ यूजर को गेमिंग और वीडियो में 20 प्रतिशत से ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस मिला।

5G उपलब्धता, डाउनलोड स्पीड और यूजर एक्सपीरियंस के साथ भारत प्रगति की राह पर है। यह देश के टेलीकॉम सेक्टर के विकास का संकेत माना जा सकता है।

इतना ही नहीं, 5G कनेक्टिविटी के विकास और विस्तार के प्रयासों के साथ भारत ग्लोबल 5G सेक्टर में एक विश्व गुरू नेता के रूप में भी उभरता नजर आ रहा है। कहा जा सकता है कि देश में डिजिटल क्रांति लाने को लेकर भारत पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढे –

 

नुकसान तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन आज चॉकलेट खाने के फायदे भी जान लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *