फ्रूट्स को हमेशा सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है. फल कुछ खास तत्वों से बना होता है. यह पौष्टिक, विटामिन, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होता है. जो व्यक्ति एक दिन में एक या उससे ज्यादा फल खाते हैं तो उन्हें दिल की बीमारी और डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है. इसमें सब्जियों के मुकाबले नैचुरल मिठास ज्यादा होती है. तो ऐसे में कई बार लोग सवाल करते हैं वजन कम करने के दौरान फल खाना सही है?
फल खाने से शरीर को होते हैं ये फायदे
फल खाने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं. दरअसल, फल में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो पेट के पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है साथ ही साथ वजन घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. फलों में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकैमिकल्स शरीर में क्रॉनिक बीमारियों को खत्म करने में बेहद कारगर है. इसमें आप बेरी, सेब, आड़ू, खटटे फल और अंगूर का सेवन कर सकते हैं. आपको बैलेंस्ड डाइट लेने की जरूरत है, जिसमें साबुत अनाज, ढेर सारी सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज शामिल है.
वजन कम करने के लिए जूस से ज्यादा फल है ज्यादा फायदेमंद
अक्सर डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि हर रोज एक फल या जूस पीना चाहिए. कुछ ऐसे लोग भी हैं दो दिन की शुरुआत फल या जूस से करते हैं. लेकिन क्या आप अपने शरीर के हिसाब से सही फल खा रहे हैं. क्योंकि कई लोगों को पता भी नहीं होता है कि उन्हें किस फल से एलर्जी है और कौन सा फल उन्हें फायदा पहुंचा रहा है. फल में ऐसे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. जिन्हें खाने के बाद हमें फूल एनर्जेटिक और फ्रेश फिल करते हैं. फल शरीर के लिए जरूरी भी है क्योंकि इसमें जो नैचुरल मिठास या कहें कि शुगर होता है वह शरीर के लिए फायदेमंद होता है. अब सवाल यह उठता है क्या सुबह खाली पेट फल या जूस पीना सही है. आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके इसी सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढे –
वुड एप्पल डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल का है दुश्मन, कब्ज से भी दिलाता है छुटकारा,जानिए कैसे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check