गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से सर्दियों में गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये ना केवल शरीर को ठंड से बचाए रखता है बल्कि बीमारियों से भी बचाव करता है। वैसे तो गुड़ को आप ऐसी ही खा सकते हैं लेकिन अगर गुड़ के साथ कुछ चीजों को साथ मिलाकर खाएं तो सेहत के लिए और भी अच्छा रहता है। आइये जानते हैं गुड़ को ठंड में किन चीजों के साथ खाना चाहिए और उससे सेहत को क्या फायदा होता है।
गुड़ के साथ खाएं घी
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो गुड़ के साथ देसी घी का सेवन करें। इससे पाचन ठीक रहेगा और कब्ज की समस्या भी धीरे धीरे ठीक हो जाएगी। इसे आप खाना खाने के बाद खाएं।
मेथी के साथ खाएं गुड़
हेयर फॉल की परेशानी की समस्या कॉमन हो गई है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो गुड़ के साथ मेथी दाना को खाएं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बालों को अंदर से मजबूती देगा। इसके साथ ही सफेद बाल होने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
तिल के साथ खाएं
सर्दियों में ज्यादातर लोग तिल के लड्डडू खाते हैं। अगर आप तिल के साथ गुड़ को मिलाकर खाएंगे तो इससे आप वायरल इंफेक्शन से बचे रहेंगे। ऐसे में रोजाना आप दिन में एक बार तिल के साथ थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं।
हल्दी के साथ खाएं गुड़
हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ये तो आप जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है हल्दी के साथ गुड़ खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को और भी मजबूत करता है जिसकी वजह से आप बीमार पड़ने से बचे रहेंगे।
सौंठ के साथ खाएं गुड़
गुड़ और सौंठ का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए बेहतरीन है। गुड़ और सौंठ का कॉम्बिनेशन बुखार को कम करने में कारगर है। इसके अलावा ये शरीर के किसी भी हिस्से में आई सूजन को भी कम करने का काम करता है।
अगर पेट में दर्द और ऐंठन से हैं परेशान तो अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check