रोजाना दूध में जायफल मिलाकर पीते हैं तो आपको मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

रात को सोने से पहले दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आप सादे दूध की जगह इसमें एक चुटकी जायफल डालकर पीते हैं। तो यह शरीर की कई समस्याओं से राहत दिलाता है। अक्सर दादी-नानी सर्दियों में जायफल खाने की सलाह देती हैं। लेकिन अगर आप उनकी बातों को नजरअंदाज करेंगे. तो इन फायदों को जरूर पढ़ें। जो रोज रात को दूध में जायफल मिलाकर पीने से प्राप्त होता है।

अनिद्रा से राहत- अगर आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पीते हैं तो इससे दिमाग को आराम मिलता है, तनाव दूर होता है और नींद आने में मदद मिलती है। अनिद्रा की समस्या होने पर दूध में जायफल मिलाकर पीने से राहत मिलती है।

दर्द में आराम- जायफल में कई तरह के तेल की मात्रा होती है, जिसमे एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं। जिसकी वजह से मसल्स और ज्वॉइंट पेन में फायदा पहुंचाते हैं। जायफल के तेल की कुछ बूंद को दर्द वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- जो लोग त्वचा की जलन, झाइयां, मुंहासों से परेशान हैं। दूध में जायफल मिलाकर चेहरे पर लगाने से उन्हें फायदा होता है।

डाइजेशन में आराम- पेट में गैस, अपच, बदहजमी होने पर दूध में जायफल मिलाकर पिएं। इससे डाइजेशन में राहत होती है। साथ ही दूध और जायफल का कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को भी सही करता है।

सर्दी और खांसी से राहत- ठंड के मौसम में रोजाना रात को सोने से पहले दूध में जायफल मिलाकर पीने से सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलती है।

अपने दैनिक आहार में जायफल लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।साथ ही 5 ग्राम से ज्यादा जायफल खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जायफल का उपयोग करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें:

जानें एक्सपर्ट की राय, गर्मियों में चेहरे की त्वचा को कैसे रखें मॉइश्चराइज