क्या आप गर्भावस्था के दौरान पेट पर होने वाली खुजली से परेशान हैं तो करें ये 5 घरेलू उपाय

गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए खास होता है। इसमें महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता है, परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। इसी तरह गर्भावस्था के दौरान पेट पर खुजली होना भी एक आम समस्या है। लेकिन कभी-कभी यह इतना बढ़ जाता है कि महिलाएं परेशान हो जाती हैं। कई बार पेट पर खुजली होने के कारण महिलाएं ठीक से सो नहीं पाती हैं। यह खुजली पेट पर दबाव पड़ने के कारण हो सकती है।इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन कई बार दवाइयों के सेवन से इतनी जल्दी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान पेट पर खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उपाय प्राकृतिक होने के कारण पेट में खुजली की समस्या से राहत दिलाता है। आइए सुधा क्लिनिक के आयुर्वेद विशेषज्ञ पवन सिंह से गर्भावस्था के दौरान पेट में होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।

नींबू के रस- प्रेग्नेंसी के समय पेट परखुजली की समस्या से राहत पाने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच नींबू के रस को मिलाएं। अब इस रस को पेट पर लगाने से खुजली की समस्या से राहत मिलती है। नींबू का रस बैक्टीरिया को हटाने के साथ स्किन को मुलायम बनाता है।

पेट्रोलियम जेल- प्रेग्नेंसी के समय पेट पर खुजली की समस्या से राहत पाने के लिएपेट्रोलियम जेली लगाई जा सकती है। पेट्रोलियम जेली स्किन को पोषण देने के साथ खुजली से राहत मिलती है। पेट्रोलियम जेल को हाथ में लेकर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से खुजली से राहत मिलेगी।

नारियल तेल- नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को पोषण देने के साथ गर्भावस्था में होने वाली खुजली को दूर करते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए हल्का सा तेल लेकर पेट पर हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से खुजली में आराम होता है।

बर्फ से सिंकाई- प्रेग्नेंसी के समय अगर आपको पेट पर खुजली काफी परेशान कर रही हैं, तो बर्फ से सिकाई भी की जा सकती है। बर्फ की सिकाई करने से खुजली से राहत मिलती है। हालांकि, बर्फ से सिकाई करने के दौरान इस बात का ख्याल रखें कि बर्फ के टुकडे को कॉटन के कपड़े में लपेटकर ही सिकाई करें और ज्यादा देर तक सिकाई न करें।

एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौदूज एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पेट पर होने वाली खुजली को आसानी से दूर करता है। एलोवेरा जेल स्किन को नमी देकर इसको मुलायम बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हाथ में थोडा से एलोवेरा जेल लेकर पेट पर लगाएं। जब यह अच्छे से सूख जाएं, तो मालिश करना बंद कर दें।

गर्भावस्था में पेट पर खुजली को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के समय कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़ें:

बीपी को कंट्रोल में रखने के ल‍िए रोज करें ये 3 योगासन