ग्रीन टी  का अत्यधिक सेवन कर रहें हैं तो हो जाएं सतर्क, इन बीमारियों का है खतरा

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहत फायदेमंद होता है। खासकर वजन घटाने में इसका सेवन करना बहुत कारगर साबित होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसके सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं? दरअसल, ग्रीन टी में कैफीन होता है जिससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ग्रीन टी की 227 ग्राम चाय में 24 से 45 मिलीग्राम तक कैफीन होती है। बाकी चाय की ही तरह अगर आप ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करते हैं तो कैफीन आपकी हार्टबीट अनियमित कर देती है। इससे आपको नर्वसनेस होती है और आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगते हैं। कोशिश करनी चाहिए एक दिन में 2 से ज्यादा ग्रीन टी ना पिएं। अगर आप ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई तरह का नुकसान पहुंचता है। आज हम आपको बताएँगे ग्रीन टी  का अत्यधिक सेवन कैसे स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकता है।

रोजाना ग्रीन टी पीने से कम हो सकती है भूख
विटामिन बी 12 की कमी से हो सकते हैं इन बीमारियों का शिकार
ज्यादा ग्रीन टी पीने से लगती है कम भूख
ग्रीन टी का ज्यादा मात्रा में या रोज सेवन करने से भूख कम लगने की संभावना रहती है। इसके चलते आपका शरीर कमजोर भी हो सकता है। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

शरीर में हो सकती है आयरन की कमी
ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ब्लड प्रेशर की समस्या
ग्रीन टी में कैफीन होत है जो नर्वस सिस्टम को प्रोऐक्टिव करने का काम करता है। जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

नींद नहीं आने की समस्या
ग्रीन टी का ज्यादा सेवन करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छी और भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन सही मात्रा में ही करें।

रोज ग्रीन टी पीने से हो सकती है एसिडिटी की प्रॉब्लम

  • ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखते हैं कद्दू के बीज, डाइट में करें शामिल
  • खाली पेट ग्रीन टी पीने से हो सकती है एसिडिटी
  • खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए कुछ खाने के बाद ही इसको पिएं।
  • ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से घबराहट, चक्कर, डायबिटीज, कब्ज, जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में करें।

ब्लड शुगर का लेवल ये पांच गलतियां बढ़ा देती हैं, फॉलो करें ये टिप्स मिलेगा राहत