अगर प्रेगनेंट हैं तो ये फल खाना मां और बच्चे दोनों के लिए हो सकता है खतरनाक

हमेशा आपने लोगों से ये कहते सुना होगा कि फल खाना सेहत के लिए हमेशा अच्छा रहता है। कई फलों को ना खाने पर आपने अपने घर में बड़ों की डांट भी खाई होगी। लेकिन क्या आपको पता है प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ फलों का सेवन सख्ती से मना होता है। कहा जाता है कि कुछ फलों का सेवन ना केवल मां बल्कि उसके होने वाले बच्चे की सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है। अगर आप किसी आप पड़ोस की महिला को जानती है जो प्रेग्नेंट है या फिर आप खुद गर्भवती हैं या फिर फैमिली प्लानिंग करने का सोच रही हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएँगे गर्भावस्था के दौरान कौन सा फल खाना हो सकता नुकसानदायक।

पपीता

आपने कई लोगों से सुना होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान पपीता को बिल्कुल ना खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते की वजह से शरीर का तापमान बढ़ सकता है जो गर्भवती महिला की सेहत के लिए ठीक नहीं है। इसके अलावा पपीते में लैटेक्स अधिक मात्रा में होता है जिस कारण मिसकैरेज होने का खतरा भी रहता है। इसलिए हो सके तो ना तो पका और ना ही कच्चा पपीता खाएं।

अनानास
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। एक गलती भी मां और बच्चे दोनों की सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाएं अनानास का बिल्कुल भी सेवन ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अनानास में प्रचुर मात्रा में ब्रोमलिन होता है। ये एंजाइम गर्भाशय ग्रीवा को मुलायम कर देता है। जिससे गर्भाशय में संकुचन पैदा हो सकता है। जिसके कारण महिला को प्रसव पीड़ा जल्दी शुरू हो सकती है। इसके अलावा अनानास का अधिक सेवन डिहाइड्रेशन और लूज मोशन का कारण भी बन सकता है।

अंगूर
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि प्रेग्नेंसी में अंगूर का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वैसे तो अंगूर पौष्टिक फलों की लिस्ट में आता है लेकिन प्रेग्नेंसी में इस फल का सेवन करने से मना किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंगूर में रेसवेराट्रोल नाम का तत्व होता है। ये तत्व जहरीला होता है और गर्भवती महिला की सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं का पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर हो जाता है जिसकी वजह से अंगूर को पचाने में दिक्कत भी हो सकती है।

ना खाएं केला
केला तो वैसे ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान इस फल से दूरी बनाना ही सेहत के लिए अच्छा है। कई महिलाओं को केला खाने से एलर्जी हो सकती है। केले में लैटेक्स नाम का तत्व होता है। ये शरीर में एलर्जी कर सकता है साथ ही शरीर के तापमान को भी बढ़ा सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन से बचना चाहिए।

तरबूज
प्रेग्नेंसी में तरबूज भी नहीं खाना चाहिए। तरबूज का अधिक सेवन शुगर लेवल को बढ़ा सकता है जिससे महिला और बच्चे दोनों की सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। इसलिए इसे खाने से बचना ही ठीक है।

जानिए माचा टी, ग्रीन टी के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद कैसे है