वजन बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन कैसे करें,जाने एक्सपर्ट की राय

मोटापा सबसे बड़ी समस्या है. लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो अपने कम वजन या दुबलेपन से परेशान हैं। दुबलेपन के कारण आत्मविश्वास की कमी होती है और कई बार कई ड्रेस भी अच्छी नहीं लगती हैं। ऐसे में परेशान लोग वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पाउडर या दवाइयों का सेवन करते हैं।ये चीजें थोड़े समय के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन लंबे समय तक इन चीजों का सेवन करने से शरीर को नुकसान होता है और कभी-कभी ये वांछित परिणाम नहीं देते हैं। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन किया जा सकता है। छुहारे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक होता है और तेजी से वजन बढ़ाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।जैसे सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन डी। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में भी सहायक है। आइए फिट क्लिनिक की आहार विशेषज्ञ सुमन से जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन कैसे करें।

छुहारे और दूध- वजन बढ़ाने के लिए दूध और छुहारे का सेवन किया जा सकता है. इसके लिए 2 से 3 खजूर को 1 गिलास पानी में 5 से 6 घंटे के लिए रख दें. – इसके बाद 1 गिलास दूध उबलने रखें. – अब इन खजूरों को इस दूध में 5 मिनट तक उबलने दें. इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने पर इसका सेवन करें। इस दूध को पीने से शरीर को ताकत मिलेगी और वजन भी स्वस्थ तरीके से बढ़ेगा। जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें यह दूध पीने से बचना चाहिए।

भीगे हुए छुहारे – वजन बढ़ाने के लिए भीगे हुए छुहारे का सेवन किया जा सकता है. इसका सेवन करने के लिए 2 से 3 छुहारे को रात भर पानी या दूध में भिगो दें। नियमित रूप से सुबह उठकर खाली पेट इनका सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसे खाने से शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है और शरीर की कमजोरी भी दूर हो जाती है।

छुहारे का शेक- छुहारे का शेक हेल्दी होने के साथ पौष्टिक भी होता है। इसको बनाने के लिए 5 से 6 घंटे छुहारे को पानी में भिगो कर रखें। उसके बाद एक मिक्सर जार लें। इसमें यह छुहारे गुठली हटाकर डालें। 1 गिलास दूध, स्वाद अनिसार शहद को डालकर मिक्सरी को चलाएं। आपका छुहारे का शेक तैयार है। इस शेक को नाश्ते या शाम के समय लिया जा सकता है।

छुहारे खाने के फायदे

छुहारे में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और कमजोरी को दूर करता है।
छुहारे में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
छुहारे में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है।
छुहारे में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है।
यह कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ हार्ट को हेल्दी रखता है।

वजन बढ़ाने के लिए इन तरीकों से छुहारे का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी में से कौन है ज्यादा हेल्दी, जानिए फायदे