जब किसी को गंभीर चोट लगती है तो उसे इलाज के दौरान टांके लगाए जाते हैं। हालांकि, घाव भरने के बाद ये टांके तो हटा दिए जाते हैं, लेकिन इसके जिद्दी निशान वैसे ही रह जाते हैं। इस वजह से त्वचा की खूबसूरती प्रभावित होने लगती है। आइये जानते है टांके को हटाने के कुछ उपाय :-
टांके के निशान कैसे पड़ते हैं और कैसे नियंत्रित किया जाता है?
जब ऑपरेशन के दौरान चीरा पड़ता है तो उसका निशान त्वचा पर रह जाता है, जिसे टांके का निशान कहा जाता है। इस प्रकार के निशान रेशेदार दिखाई देते हैं।
टांके के निशान हटाने के लिए घरेलू उपाय –
एलोवेरा:-
एक चम्मच एलोवेरा जेल
सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को पानी से साफ कर लें।
इसके बाद प्रभावित क्षेत्र पर एलोवेरा जेल लगाएं।
निशान के हल्के होने तक इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।
नींबू का रस:-
नींबू के रस में कॉटन के पैड को डुबोएं।
इस पैड को कुछ देर के लिए प्रभावित स्थान पर लगाएं।
इसके बाद स्थान को साफ कर लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें।
इसे रोजाना दो या तीन बार तक उपयोग कर सकते हैं।
प्याज का रस:-
विटामिन ई कैप्सूल के तरल पदार्थ को प्याज के रस में मिला लें।
अब इसमें कॉटन डुबोकर उसे टांके के निशान पर लगाएं।
फिर 15 मिनट तक कॉटन वैसे ही लगा रहने दें।
इसके बाद गीले कपड़े से उस स्थान को साफ कर लें और मॉइश्चराइजर लगा लें।
हफ्ते में रोजाना इसका इस्तेमाल एक बार किया जा सकता है।
टी ट्री ऑयल:-
सबसे पहले दोनों तेलों को आपस में अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद इस मिश्रण से टांकों के निशान पर हल्के हाथों से मसाज करें।
इसे दिन में दो बार तक किया जा सकता है।
आंवला:-
आंवला पाउडर और जोजोबा ऑयल को मिलाकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को कुछ देर के लिए टांकों वाले स्थान पर लगा लें।
सूख जाने के बाद इसे पानी से साफ कर लें।
ऐसा रोजाना तीन बार तक कर सकते हैं।
आलू:-
आलू के रस और कद्दूकस आलू को अच्छी तरह मिलाकर एक लेप तैयार कर लें।
इस लेप को टांके के निशान वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा लें।
15 मिनट बाद इससे साफ कर लें।
इसका उपयोग दिन में एक बार किया जा सकता है।
शहद:-
शहद और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह से मिला लें।
अब इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें।
इसके बाद इस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।
रोजाना एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बादाम का तेल:-
बादाम के तेल को टांकों के निशान पर लगाएं।
फिर 20 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें।
इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।
इस क्रिया को दिन में दो बाद किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check