आंखों के नीचे हो रहे सूजन को इन टिप्स की मदद से चुटकियो में करे समाप्त

कई बार जब हम सुबह सो कर उठते है तो हमारे चेहरे और आखों में सूज़न महसूस होता है। ऐसा होने के कई वजह हो सकते है। जैसे- रात को ज्यादा शराब का सेवन करना, किसी तरह की एलर्जी या खानपान में गड़बड़ी से भी हो सकती हैं। जिसके चलते चेहरा सुजा हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र में आंखों के आस-पास के टिश्यूज खासतौर से पलकों को सपोर्ट करने वाली मसल्स अपनी इलास्टिसिटी खोने लगती हैं। वैसे थकान, ज्यादा टेंशन और वाटर रिटेंशन भी आंखों के सूजन की अन्य वजहों में शामिल है।

आंखों की सूजन से छुटकारा पाने के कुछ उपाय

गर्म पानी और नमक का उपयोग :-

गर्म पानी और नमक की हेल्प से आंखों की सूजन को बहुत ही आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी लेकर उसमें नमक मिलाएं और फिर कॉटन को इसमें डुबोएं और फिर इसे अपनी आंखों 3 से 4 मिनट के लिए रखें। इससे सूजन कम करने में हेल्प मिलती है।

ठंडी चम्मच का उपयोग :-

आंखों की सूजन को कम करने के लिए एक स्टील की चम्मच लें और इसे फ्रीज़र में कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद चम्मच के पीछे वाले हिस्से को आंखों पर रखें, इससे सूजन दूर हो जाती है।

कोल्ड कंप्रेस :-

आंखों की सूजन को दूर करने के लिए एक कॉटन के कपड़े में बर्फ बांधकर आंखों के निचले हिस्से पर लगाएं। वैसे ठंडे पानी में कॉटन भिगोकर भी आंखों पर रख सकती हैं।

खीरा का उपयोग :-

आंखों की सूजन दूर करने के लिए खीरे के पतले-पतले टुकड़े कर आंखों पर रखें। खीरा ठंडा नहीं होना चाहिए। लगभग 25-30 मिनट रखें। आंखों की सूजन दूर हो जाएगी।

टी बैग्स का करे उपयोग :-

आंखों की सूजन को दूर करने के लिए ग्रीन टी बैग्स भी बहुत असरदार होता हैं। दरअसल इसमें कैफीन मौजूद होती है, जो सूजन को कम करने में बहुत ही प्रभावी होता है। आंखों पर गर्म टी बैग्स को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर देखें इसका असर।

यह भी पढ़ें:

कही आप भी तो नहीं पी रहे एसिड वाले गोलगप्पे का पानी, ऐसे करे पहचान