एक्सपर्ट की राय: पीरियड्स के दौरान क्यों आ जाते हैं पिंपल्स

पीरियड्स के समय महिलाओं को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है जिसमें पेट दर्द, पीठ दर्द, शरीर में ऐंठन, सिरदर्द, पैरों में सूजन, घबराहट आदि समस्याएं शामिल हैं।तमाम समस्याओं के अलावा महिलाओं के चेहरे पर हर बार पीरियड्स से पहले और बाद में पिंपल्स निकलने लगते हैं, पीरियड्स और पिंपल्स का क्या है कनेक्शन? आइये इसके बारे में जानें।

पीरियड्स के समय महिलाओं के हार्मोन्स में बदलाव होते हैं, जिसके कारण कई बार उनके मूड में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है.पीरियड्स से पहले और बाद में महिलाओं को कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है जिसमें पेट दर्द, पीठ दर्द, शरीर में ऐंठन, सिरदर्द, पैरों में सूजन, घबराहट आदि समस्याएं शामिल हैं।साथ ही इस दौरान महिलाओं के शरीर के अंदर कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलते हैं। पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हर महीने आती है। कुछ लोगों में यह देर से आता है और कुछ लोगों में यह जल्दी आता है। तमाम समस्याओं के अलावा महिलाओं के चेहरे पर हर बार पीरियड्स से पहले और बाद में पिंपल्स निकलने लगते हैं, पीरियड्स और पिंपल्स का क्या है कनेक्शन? आइये इसके बारे में जानें।

चेहरे पर पिंपल्स निकलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पीरियड्स के दौरान लड़कियों के शरीर में सूजन बढ़ जाती है जिसके कारण चेहरे पर लालिमा और खुजली होने लगती है, जिससे पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है।इसके अलावा पीरियड्स के दौरान शरीर में एंड्रोजन नामक हार्मोन बढ़ जाता है, जिसके कारण चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। खासतौर पर पीरियड्स शुरू होने से पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर गिर जाता है जिसके कारण आपके चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग इस समय बहुत ज्यादा तनाव भी लेते हैं, जिसके कारण भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है।

पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

पीरियड्स शुरू होने से पहले महिलाओं की दिनचर्या में कई तरह के बदलाव आते हैं। इस समय वह न तो ठीक से कुछ खा पाती है और न ही चैन से सो पाती है। खान-पान की आदतों में अचानक बदलाव के कारण भी उन्हें पिंपल्स होने लगते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को जंक फूड, फास्ट फूड, शराब और सिगरेट से दूर रहना चाहिए। अगर आप इस समय इनमें से कोई भी चीज खाते या पीते हैं तो आपको पिंपल्स की समस्या हो जाएगी।

कुछ महिलाओं को इस समय बहुत ज्यादा दर्द महसूस होता है जो काफी असहनीय हो जाता है जिसके कारण महिलाएं पीरियड्स के दौरान इस दर्द को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाएं लेना शुरू कर देती हैं। कभी-कभी इन दवाइयों के कारण भी मुहांसे हो जाते हैं। अगर आपको इस दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है तो आप दवाइयों की बजाय कुछ घरेलू उपायों की मदद से पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आप सौंफ खा सकते हैं, अदरक की चाय पी सकते हैं, गर्म पानी पी सकते हैं, व्यायाम कर सकते हैं और गर्म पानी की बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े:

बिना जिम, बिना डाइट,अपनी अतिरिक्त चर्बी कम करके फिट कैसे बनें