एल्विश यादव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. उन्हें फैंस ने ढेरों वोट्स देकर बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बनाया था. शो में एल्विश की पर्सनालिटी को फैंस ने काफी पसंद किया था. शो से बाहर आने के बाद उनका एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग एक म्यूजिक वीडियो भी आया था. सॉन्ग का टाइटल था ‘हम तो दीवाने.’ अब हाल ही में एल्विश ने इंस्टाग्राम पर एक रील्स शेयर की है, जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.
एल्विश यादव हुए ट्रोल
इस वीडियो में वो बी प्राक के सॉन्ग जोहराजबीं पर लिप सिंकिंग करते दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता पहना है और काला चश्मा भी लगाया है. उनकी लिप सिंकिंग और एक्टिंग स्किल्स को देखकर फैंस नाराज दिख रहे हैं. उनका कहना है कि एल्विश को अपना सिस्टम अपडेट करना चाहिए. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी कमेंट कर लिखा- प्लीज पर्फॉर्मेंस और आंखों में थोड़ा और दर्द लेकर आओ, जैसा कि लिरिक्स में है.
वहीं एक यूजर ने लिखा- इनका सिस्टम अपडेट मांग रहा. दूसरे यूजर ने लिखा- आपके पास छुपा हुआ टैलेंट है, प्लीज इसे छुपा ही रहने दो. वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- अच्छी एक्टिंग थी पर दोबारा ट्राई मत करना. एक ने तो यहां तक लिख दिया कि मुझे इसे वोट देकर पछतावा हो रहा.
बता दें कि एल्विश यादव यूट्यूबर हैं. इसके अलावा उनके कई सारे बिजनेस भी हैं. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. वो अपनी गाड़ियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो के विनर बन गए थे.
यह भी पढे –
एक महीने के लिए चीनी छोड़कर देखिए, शरीर में होने वाले बदलाव को देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check