चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने तुगलकाबाद में मां अनादमई मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान ओखला इलाके से एक बीएमडब्ल्यू कार को रोका, जिसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया।इलेक्शन कमिशन की टीम ने BMW कार से 2 करोड़ कैश जब्त किया है. पुलिस ने कार में बैठे 2 लोगों को डिटेन कर रुपये जब्त किए हैं. आयकर विभाग के अधिकारी और एसडीएम मौके पर मौजूद हैं. चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो गया है. दो चरणों में 190 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा, जिसमें लोकसभा के 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में तुगलकाबाद में मां अनादमई मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने ओखला इलाके से एक बीएमडब्ल्यू कार को रोका, जिसमें कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया। आयकर विभाग के अधिकारी और एसडीएम थाने में मौजूद हैं.अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में एक बीएमडब्ल्यू कार से 2 करोड़ रुपए से अधिक बरामद किए और दो लोगों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव आयोग द्वारा गठित तुगलकाबाद की फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) के साथ स्थानीय पुलिस को ओखला औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की जांच करने के लिए तैनात किया गया था.
पुलिस को कार में मिली नोटों की गड्डियां
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उन्होंने जांच के लिए एक बीएमडब्ल्यू कार को रोका और दो कार्डबोर्ड डिब्बों में रखी भारी मात्रा में नकदी बरामद की.” अधिकारी ने कहा कि कार में यात्रा कर रहे दो लोगों को पैसे का सटीक स्रोत बताने में विफल रहने के बाद हिरासत में लिया गया है, अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग और एसडीएम को वसूली के बारे में सूचित कर दिया गया है.
वोटिंग को लेकर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
बता दें कि राजधानी दिल्ली में 25 मई को वोटिंग होनी है. उससे पहले इलेक्शन कमीशन के द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर बनाई हुई है और कहीं भी कुछ गलत गतिविधि होने पर तुरंत फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच रही है. अभी तक ओखला औद्योगिक थाना क्षेत्र इलाके में पकड़ाया गया बीएमडब्ल्यू कार से 2 करोड़ रुपए की गिनती कर ली गई है और अभी आगे गिनती जारी है.
यह भी पढ़ें:
पेशाब में प्रोटीन आना हो सकता है किडनी खराब होने का संकेत, इन 5 लक्षणों से करें पहचान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check