भारतीय खाने में दही को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। भारत में तो यह भी मान्यता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले दही जरूर खाना चाहिए। इसका उपयोग कई तरह की टेस्टी डिशेज को तैयार करने में किया जाता है। दही की लस्सी, छाछ, रायता आदि लोग बहुत पसंद करते हैं। दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि दही खाने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसमें पोटैशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। तो चलिए जानते हैं, दही खाने के कुछ फायदे।
दांतों और हड्डियों के लिए है फायदेमंद :-
दही खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपके दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। दही खाने से गठिया का खतरा कम होता है। इसलिए आप रोजाना अपनी डेली डाइट एक कटोरी दही जरूर शामिल करें।
इम्युनिटी मजबूत करे :-
दही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है। यह प्रोबायोटिक फूडस् में से एक है। दही खाने से आप कई तरह के बीमारी से बच सकते हैं।
दिल को रखे स्वस्थ :-
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल का प्रॉब्लम होता है, उनके लिए दही बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में ख़राब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।
वजन कम करे :-
वेट लॉस डाइट में भी आप दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में सहायता मिलती है।
शरीर को दे एनर्जी :-
दही कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप दही को प्री-वर्कआउट फूड के रूप में भी खा सकते हैं।
पाचन को रखे स्वस्थ :-
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को दुरुस्त रखने में सहायता करता है। इसे पचाना बहुत ही आसान होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें:
थायराइड को जटिल बना सकते हैं ये 4 तरह के खाद्य पदार्थ, कभी भी न करे सेवन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check