वेट लॉस के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 इंडियन फूड्स

नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण भोजन कहा जाता है। क्योंकि, आप सुबह जो भी खाते हैं वह आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। नाश्ते में प्रोटीन, स्वस्थ कार्ब्स, विटामिन और खनिज से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए। इससे आपके शरीर को पोषण मिलेगा और आप पूरा दिन स्वस्थ महसूस करेंगे। लेकिन, जब लोग डाइटिंग कर रहे होते हैं या वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो उन्हें कुछ भी खाने से पहले कैलोरी काउंट की चिंता होने लगती है।कुछ लोग वजन कम करने के लिए नाश्ता भी छोड़ देते हैं। लेकिन, ऐसा करने से आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको नाश्ते में ये 5 भारतीय व्यंजन ट्राई करने चाहिए. ये कम कैलोरी वाले होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट भी होते हैं।

ढोकला- गुजरात की यह मशहूर डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और फिलिंग भी होती है। एक प्लेट ढोकला खाकर आपको कई घंटों तक भूख नहीं लगती। ढोकला एक स्टीम्ड और फर्मेंटेड फूड है जो डाइजेशन सुधारता है और आपकी गट हेल्थ को भी ठीक रखता है। इन सबसे मेटाबलिज्म बढ़ता है और वेट लॉस होता है।

मूंग दाल चीला- प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल चीला हर मौसम के लिए एक बेहतरीन स्नैक है. अगर आप वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको मूंग दाल का चीला खाना चाहिए. नाश्ते में एक चीला खाने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान महसूस करते हैं।

भुने हुए चने- यह एक ऐसा पौष्टिक आहार है जो न केवल मोटापा कम करता है बल्कि आपको ऊर्जा भी देता है। भुने हुए चने खाने से आपको डाइटरी फाइबर और प्रोटीन दोनों का फायदा मिलता है. चना भूख मिटाता है और बार-बार भूख लगने से बचाता है।

भेलपुरी या झालमुरी- भेलपुरी और झालमुरी जैसे खाद्य पदार्थ बहुत पौष्टिक होते हैं क्योंकि ये कुरमुरे, चना दाल, मूंगफली और प्याज-टमाटर जैसी स्वस्थ सब्जियों का मिश्रण होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और खनिज और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी अधिक होती है। शाम का नाश्ता हो या दोपहर के भोजन से पहले सुबह की भूख, आप भेलपूरी खाकर उस भूख को शांत कर सकते हैं।

उपमा- यह एक लो कैलोरी फूड है और वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए सुबह का एक हेल्दी नाश्ता है। सूजी और सब्जियों से तैयार होनेवाला उपमा डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। उपमा खाना से जल्दी पेट भरता है और यह लम्बे समय तक भूख नहीं लगने देता। इस तरह आप क्रेविग्स कंट्रोल करने का भी काम करता है।

यह भी पढ़ें:

यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए अपनाएं ये डाइट चार्ट