लड़कियां अक्सर हाथ-पैरों की वैक्सिंग करवाती रहती हैं। वैक्सिंग के बाद त्वचा से सारे बाल निकल जाते हैं, लेकिन फिर कई लोगों की त्वचा काली पड़ जाती है। इससे त्वचा बेहद खराब दिखने लगती है। कुछ लड़कियों की त्वचा पर वैक्सिंग के बाद दरारें पड़ जाती हैं और फिर लालिमा नजर आने लगती है। अगर आपकी त्वचा भी वैक्सिंग के बाद काली पड़ जाती है तो आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं। वैक्सिंग के बाद त्वचा की उचित देखभाल करके सांवलेपन से बचा जा सकता है।
1. एलोवेरा लगाएं-अगर आपने वैक्सिंग कराई है तो उसके तुरंत बाद एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा लगाने से त्वचा की लालिमा दूर हो जाती है। यह वैक्सिंग के बाद होने वाले कालेपन से भी राहत दिलाता है। इसके लिए आप एलोवेरा का गूदा लें। अब इसे वैक्सिंग वाली जगह पर लगाएं। फिर आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से साफ कर लें।
2. बॉडी आइसिंग का प्रयोग करें- वैक्सिंग के बाद कई लोगों की त्वचा लाल पड़ने लगती है। इतना ही नहीं इसके बाद त्वचा काली पड़ने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप वैक्सिंग के बाद बॉडी आइसिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बर्फ का एक टुकड़ा लें. अब इसे त्वचा पर धीरे-धीरे मलें। बॉडी आइसिंग से त्वचा को ठंडक मिलेगी और लालिमा भी दूर होगी। साथ ही त्वचा पर काले धब्बे भी नहीं होंगे।
3. नारियल का तेल लगाएं- वैक्सिंग के बाद त्वचा के कालेपन से बचने के लिए आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल लें. वैक्सिंग के बाद इस तेल को अपनी त्वचा पर लगाएं। आप चाहें तो आधे घंटे बाद नहा भी सकते हैं. नारियल का तेल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। यह त्वचा की लालिमा को कम करता है और काले धब्बों से बचाता है।
4. सेब का सिरका- सेब का सिरका वैक्सिंग के बाद त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बों को भी रोक सकता है। इसके लिए आप एक कप पानी लें. इसमें आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं. सेब के सिरके में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो रैशेज और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। इससे त्वचा की सूजन और लालिमा भी दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:
शरीर में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं गंभीर बीमारियों के संकेत, बचाव के लिए खाएं ये 6 फूड्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check