गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है,इन दिनों में लाल अंगूर बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है।ये बहुत लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, यह फल देखने में जितना रसीला दिखता हैं, खाने में भी उतना ही स्वादिस्ट होता हैं, इसके खट्टे मीठे टेस्ट की वजह से ये कई फलो के जूस में इस्तेमाल होता हैं।इस फ्रूट में विटामिन की मात्रा बहुत अधिक होती है,इसको खाने से आपके शरीर भरपूर मात्रा में पोषण तो मिलता ही हैं और कई बीमारियों से आपको बचाता भी हैं,आइये जानते है इसको खाने से होने वाले फायदे के बारे में.
विटामिन k की भरपूर मात्रा :-
लाल अंगूर दिखने में जितना आकर्षित करता हैं, खाने में उतना ही टेस्टी होता हैं, लाल अंगूर में विटामिन k की मात्रा बहुत अच्छी होती हैं, हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा को भी बढ़ाता हैं, इस वजह से ये शरीर के लिए फायदेमंद हैं.
कैंसर से छुटकारा :-
रेस्वेराट्रोल गुणों की सकरात्मक प्रभावों से कैंसर की बीमारी को होने से रोक सकता हैं, इसके आलावा सूर्य की हानिकारक किरणे यूवीबी किरणों से भी स्किन को बचाता है। लाल अंगूर कैंसर के इलाज के दौरान शरीर को विकिरण से भी बचता हैं.
Blood Pressure की समस्या से छुटकारा :-
अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हैं, तो आप लाल अंगूर खाना शुरू कर दीजिये। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर की बीमारी में काम आता हैं, अगर आपकी बॉडी में पोटेशियम कम होता हैं. तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं, लाल अंगूर में मौजूद पोटेशियम हाई ब्लड प्रेशर होने के ख़तरे को कम करता है।
आँखों की रौशनी तेज करे :-
लाल अंगूर में एंटी ऑक्सीडेंट और रेस्वेराट्रोल गुण समृद्ध स्रोत मौजूद होते हैं, ये सभी गुण आंखों के टिश्यू को ब्लॉक करने वाले कुछ एंग्जाइम के विपरित काम करके उसे बाहर निकालते है।
मोटापे से छुटकारा :-
लाल अंगूरों में बाहरी त्वचा में पाए जाने वाले सैपोनिन तत्व बहुत मात्रा में पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को जमा करके इसे रक्त में अवशोषित होने से रोकता है। यह मोटापे और हृदय रोगों को रोकने में मदद करता है।
एलेर्जी से से बचाये :-
लाल अंगूर आपको एलेर्जी से दूर रखता हैं, इसके भीतर मौजूद क्वरसेनटिन का गुण एंटी-इंफ्लेमेंट्री का होता हैं, जो आपको एलेर्जी से दूर रखता हैं, जिसमे आखो से पानी बहना जैसी एलर्जेटिक समस्या शामिल हैं.
किडनी को रखे स्वस्थ :-
अंगूर के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहने, किडनी डिसऑर्डर की समस्या से छुटकारा मिलना जैसे कई फायदे होते हैं, इसलिए अंगूर का सेवन स्वस्थ्य क लिए फायदेमंद होता हैं।
रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ाये: –
इस फल को खाने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह हैं की लाल अंगूर को खाने से नेचुरल तरीके से अपने शरीर के इम्यून पावर को बड़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें:-
Immunity को बढ़ाने और समर्थन देने के लिए यहां पांच प्राकृतिक तरीके दिए गए हैं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check