इस दाल का सेवन करने से और भी ज्यादा बढ़ सकती है यूरिक एसिड की परेशानी

दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है ये तो हम सभी हम जानते है। दाल को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन करने हमारे स्वास्थ्य में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। लेकिन दाल का सेवन करने से पहले हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान की जरूरत होती है शरीर में प्रोटीन की कमी के लिए उड़द की दाल को अच्छा विकल्प माना जाता  है। उड़द दाल के लाभ तो हम सभी जानते है लेकिन हमारे लिए ये जरूरी है की हम में से किन लोगों  को इसका सेवन नही करना चाहिए। कुछ लोगों के लिए ये  नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इसलिए उड़द दाल का सेवन थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए।  आइए जानते हैं उड़द की दाल किन लोगों को परहेज करना चाहिए,

यूरिक एसिड की समस्या में

यूरिक एसिड से परेशान रोगियों को उड़द की दाल से परहेज करना चाहिए। उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दाल में प्यूरीन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसकी वजह से ब्लड में यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाने का कारण बनती है। यूरिक एसिड  से परेशान लोगों को उड़द की दाल का सेवन नही करना चाहिए।

अर्थराइटिस की समस्या में

यदि आप गठिया की समस्या से परेशान है तो इस में उड़द की दाल का सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसका सेवन आपके गठिया के रोगियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। उड़द की दाल का सेवन आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को बड़ा सकता है। जिसकी वजह से इस समस्या में  दर्द के साथ साथ सूजन की परेशानी भी बढ़ सकती है। अर्थराइटिस के रोगियों को उड़द की दाल का सेवन नही करना चाहिए।

गैस की समस्या में

पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच, जलन जैसी परेशानियों से परेशान लोगों में उड़द की दाल का सेवन नही करना चाहिए। उड़द दाल की सेवन करने से गैस की परेशानी में और भी ज्यादा बढ़ावा मिलता है इन लोगों उड़द की दाल का सेवन करने से परहेज करें।

पथरी की समस्या में

अगर आप किडनी की पथरी से परेशान है तो इन  मरीजों को उड़द की दाल का सेवन नही करना चाहिए। यह किडनी से जुड़ी परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। इस स्थिति में उड़द की दाल का सेवन न करना चाहिए।

यह भी पढ़े:काले से दिखने वाले ये बीज सूजन को कम करने के साथ रक्तचाप की समस्या को भी करते है दूर