फ्रिज में रखने पर जहर बन जाते हैं ये फल! खाने से पहले सावधान रहें

खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए हम उन्हें फ्रिज में रखना पसंद करते हैं, लेकिन अगर फ्रिज में रहकर भी ये चीजें खराब हो रही हैं तो ऐसे में क्या करें? जी हां, हम चीजों को फ्रिज में यह सोचकर रखते हैं कि वह लंबे समय तक ताजा रहेंगी, लेकिन कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।ऐसी चीजों में कुछ फल भी शामिल हैं. इन फलों को फ्रिज में रखने से सेहत को नुकसान हो सकता है। शायद आपमें से कई लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि फलों को फ्रिज में क्यों नहीं रखा जा सकता (कौन सा फल फ्रिज में रखने से जहरीला हो जाता है)? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-?

तरबूज फ्रिज में रखना है घातक-कुछ दिनों पहले हुए एक रिसर्च के मुताबिक, फ्रेश फलों को फ्रिज में रखना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इन फलों के सेवन से सेहत को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। मुख्य रूप से अगर आप तरबूज जैसे फलों को फ्रिज में रखते हैं, तो यह आपके सेहत के लिए जहर बन सकता है। हम में से कई लोग इस बात को जानकर हैरान होंगे कि अगर आप तरबूज को लंबे समय तक फ्रिज में रखते हैं, तो इसकी वजह से इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व नष्ट हो सकते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, जब आप तरबूज को काटते हैं, तो इसके ऊपर बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है। इसलिए तरबूज को फ्रिज में रखने की गलती न करें।

संतरे को फ्रिज में रखने से बचें- तरबूज की तरह खट्टे फल जैसे संतरा, मौसमी, स्ट्रॉबेरी, नींबू आदि को भी फ्रिज में रखना फायदेमंद नहीं माना जाता है. दरअसल, ऐसे फलों में एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो फ्रिज की ठंड बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इन्हें फ्रिज में रखना सही नहीं है. इसलिए कोशिश करें कि संतरे, नींबू जैसे फलों और मौसमी फलों को फ्रिज से दूर रखें।

कुछ अन्य फलों को भी फ्रिज से दूर रखें- कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, आपको केला, एवोकाडो, कीवी, आम जैसे फलों को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. क्योंकि ऐसे फल हमेशा पकने की प्रक्रिया में रहते हैं। जब आप इन्हें फ्रिज में रखते हैं तो ये गुण खत्म हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें फ्रिज में रखने की गलती न करें।

इन फलों को फ्रिज में रखने से पहले थोड़ा सतर्क रहें, ताकि आपको किसी गंभीर स्थिति का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:

कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं ये 5 फूड, रोजाना खाना होगा फायदेमंद