एंटीऑक्सीडेंट युक्त चीजों का सेवन आपको भी रख सकता है कई खतरनाक बीमारियों से दूर

हमारे आसपास कई ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद है जो हमें विभिन्न बीमारियों से दूर एकाग्र है। हरी सब्जियां और फल जिनमे एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते है ये वो पदार्थ होते हैं जो हमें फ्री रेडिकल्‍स के कारण सेल्स को होने वाले नुकसान को रोकते हैं।एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कोशिकाओं को खराब होने से बचाते हैं, इस गुण के कारण ही कैंसर, जैसे खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता हैं।इनकी मात्रा हरी सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है।शारीरिक समस्याओं से बचाव करने के साथ साथ त्वचा एवं बालों की सेहत के लिए भी उपयोगी है।हम सभी को डाइट में एंटीऑक्सीडेंट शामिल करने चाहिए।

सेब में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा

जैसा की हम सभी को पत है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सेब खाने की सलाह दी जाती हैं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। सेब में विटामिन्स, फाइबर और खनिजों के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।  सेब में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी रोगों से सुरक्षा करते हैं।

ब्लूबेरिज भी है फायदेमंद

ब्लूबेरिज में पोषक तत्व सहित एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है। इसमें कैलरी की मात्रा कम होती है। बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट की संतुलित मात्रा के लिए अपनी डाइट में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम होता है।

पालक का सेवन है फायदेमंद

हरी भरी पालक में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कैलरी की सीमित मात्रा पाई जाती है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसके साथ अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

डार्क चॉकलेट में पाया जाता है एंटीऑक्सीडेंट

डार्क चॉकलेट तो सभिबको पसंद अति है और साथ ही इसके स्वास्थ्य लाभ भी मिल जाते तो क्या ही बात है।डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा  स्रोत हैं। डार्क चॉकलेट के सेवन से हृदय रोग और  कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।