इन खाद्य पदार्थों का सुबह खाली पेट सेवन करे और रहे फिट

हम सभी को अच्छी सेहत की ख्वाइश रहती है की हम हमेशा स्वस्थ रहे और अपनी सेहत का ख्याल रखें। ख्याल तो हम रखते है लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हमें कुछ अच्छी आदतों को अपनाना होगा, जो हमें स्वस्थ रख सकती है। हम सभी को स्वस्थ सेहत के लिए सुबह खाली पेट कुछ चीजें सेवन करने की सलाह दी जाती है। शरीर को फिट और एक्टिव बनाए रखने के लिए हम सभी को प्रतिदिन सुबह भीगे हुए ड्रायफ्रूट्स आवश्यकतानुसार अवश्य खाने चाहिए। सब्जियों और फलों के जूस भी लाभदायक होते है।

व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से हम अपनी सेहत का ख्याल नही रख पाते है। जंक फूड और अनहेल्थी खाने की वजह से हम अलग अलग बीमारियों को बुलावा देते हैं। अगर हम सभी सुबह की कुछ आदतों को अपनाते है तो हम सभी कई बीमारियों से बच सकते हैं। खाली पेट कुछ पोषक पदार्थों का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद होता है इसके अलावा वजन कम होने में भी मदद मिलती है। आइए जानते है प्रतिदिन सुबह खाली पेट हमें किन चीजों को खाना चाहिए जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है।

पपीते का सेवन पाचन के लिए लाभदायक होता  है। अगर हम सभी इसको सुबह खाली पेट खाते है तो पेट से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती जाती है। इसमें  एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है।

जूस का सेवन करने से शरीर के सभी टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। सब्जियों में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। सब्जियों के जूस जैसे खीरा, चुकंदर और टमाटर का जूस पी सकते हैं।

सौंफ का सेवन पुराने समय से होता आया है इसमें  मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने की क्षमता होती है, ये  वजन कम करने के लिए भी उपयोगी है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीते हैं, तो इससे पेट में आई सूजन, अपच, कब्ज और गैस जैसी समस्या में आराम मिलता है।

केले के अंदर भरपूर पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। केले में कार्ब पाए जाते है जिसकी वजह से इसके सेवन से एनर्जी मिलती है। इसमें फाइबर को अच्छी मात्रा पाई जाती है। सुबह खाली पेट केला का सेवन पेट के और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।

नींबू पानी सेहत के लिए अच्छा होता है उसका सेवन सुबह खाली पेट या फिर पूरे दिन में आप कभी भी कर सकते है। उसे डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी पिया जाता है। इसे सुबह गुनगुने पानी के साथ खाली पेट पीने से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े: चाय पीने से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान