फ्रिज में रखी इन चीजों का अगर आप भी करते है इस्तेमाल तो हो जाए सावधान

गर्मियों के शुरू होते ही हम सभी को तलब रहती है की बस कुछ ठंडा मिल जाए खाने के लिए और उसके लिए हम फ्रिज में रखी चीजों का इस्तेमाल शुरू कर देते है। माना की फ्रिज गर्मियों में ज्यादातर चीजों को खराब होने से बचाता है लेकिन फिर भी आपको ये पता होना  चाहिए की फ्रिज में रखी चीज़ें स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। ये सब्जियों और फलों को लंबे समय तक फ्रेश तो बनाए रखता है। फ्रिज का इस्तेमाल भी हम फ्रेश और सही बनाए रखने के लिए ही करते है। लेकिन फ्रिज में रखी हर चीज शरीर के लिए हमेशा लाभदायक हो, ऐसा सही नही है।

गर्मियों का मौसम में गर्मी ज्यादा होती है जिसकी वजह से अधिकांश फल सब्जियां सड़ने लगते है और खाने पीने की अन्य चीजे खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। खाने की चीजों जैसे फल और सब्जियां, को लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है। इनमे से हम कुछ ऐसी चीजे भी चीज़ें फ्रिज में रख देते है जिसकी वजह से इन चीजों की कैलोरी पर असर पड़ता है और वो डबल हो सकती हैं। जिन्हें फ्रिज में रखी सबसे खराब चीजों में से एक माना जाता है। ऐसे खाद्य पदार्थ हमारे शरीर को आंतों को नुकसान पहुंचाते हैं और साथ ही कई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

नॉन डेयरी उत्पाद

नॉन डेयरी उत्पाद जैसे  मिल पाउडर, कॉर्न सिरप, सोयाबीन आयल, बिनौला आयल इनमे कई अन्य केमिकल भी मिले होते है जैसेडिपोटेशियम फास्फेट, मोनो और डाइग्लिसराइड्स जैसी चीजें शामिल होती हैं। इनको सही बनाए रखने के लिए और लंबे समय तक चलाने के लिए हम फ्रिज रखके इनका उपयोग करते है। ये हमरे शरीर के लिए बेहद खतरनाक होते है इसके जगह आप सिर्फ दूध का इस्तेमाल करें।

सोडा का इस्तेमाल

गर्मियों शुरू है और सोडा आपकी हर घर के फ्रिज में भी मिल ही जायेगा। सोडा कैलोरी से भरपूर होता है जोकि हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक होता है। सोडा का इस्तेमाल न करना ही सेहत के लिए फायदेमंद होगा इसकी जगह हम अन्य कई घर पर बने ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है।

स्वादयुक्त दही

दिन पर दिन खाने की चीजों में बदलाव करके हम कभी कुछ न कुछ नया बनाने के चक्कर में स्वथ्य का ख्याल रखना भूल जाते है। वैसे मार्केट में दही भी कई स्वाद में मिलने लगा है जैसे मैंगो, स्ट्राबेरी और वनीला। इनका स्वाद तो भले ही अच्छा हो लेकिन जैसे फ्लेवर्ड दही में इसे समान्य से तीन गुना ज्यादा चीनी मिलाई जाती है जोकि सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती है। आप चाहे तो घर में बनाए हुए दही का सेवन करे जिसमें आप अपने हिसाब से फ्लेवर दे सकते है या फिर उसमे नट्स डाल सकते हैं।

पैक्ड सॉस

अगर आप भी सॉस सेवन कर के ये सोचते है की आप लो शुगर डाइट ले रहे है तो ऐसा बिल्कुल नही है। फ्रिज में रखे कई तरह के सॉस जिनका हम लगभग हर दिन इस्तेमाल करते है उसमे एक चौथाई चम्मच जितनी चीनी होती है। इसके सेहत को लेकर कई नुकसान है, इसकी जगह आप घर में ही बनाई हुई सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रीमयुक्त सलाद

आजकल डाइटिंग के लिए सलाद काफी प्रचलन में है। हम पाना सलाद काफी टेस्टी बनाते है और उसमे क्रीम का भी भरपूर इस्तेमाल करते है। ये क्रीमी सलाद की ड्रेसिंग सेहत के लिए काफी फैटी होती है। इसमें नमक का इस्तेमाल ज्यादा होता है। ये सेहत पर बुरा असर डालती हैं न की स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती हैं। आप इसकी जगह ऑलिव आयल, सेंधा नमक और शिरके का इस्तेमाल कर अपना सलाद तैयार करें।

फ्रोजेन फूड्स ‎

बिजी लाइफस्टाइल में समय की कमी के कारण हम में से ज्यादातर लोग फ्रोजन फूड का इस्तेमाल करते है  लेकिन ये फैट और कैलोरी से भरपूर होते हैं। डीप फ्राई और नमक की मात्रा ज्यादा मिलाने के कारण नुकसानदायक बना होता है। आप इसे घर में ही हेल्दी चीजों को फ्राईज बनाकर खा सकते हैं।

यह भी पढ़े:इन खाद्य पदार्थों का सुबह खाली पेट सेवन करे और रहे फिट