कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्यप्रदेश के हर घर में ख़ुशहाली लाने के संकल्प को लेकर जनता के बीच है।श्री कमलनाथ ने एक्स किया, कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्यप्रदेश के हर घर में ख़ुशहाली लाने के संकल्प के साथ जनता के बीच है। मध्यप्रदेश की जनता को सुनिश्चित करना है कि वोटों की बोली लगाने वाली सौदागर सरकार के नापाक मंसूबे कामयाब न हों, अब सच्चाई की राजनीति को ही समर्थन और आशीर्वाद मिले।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिये नहीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या बचाने के लिये रोज मुखौटे बदल रही है।इसके साथ ही श्री कमलनाथ ने कांग्रेस के 11 वचन भी दोहराए, जिसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर शामिल है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check