राजनीति

December, 2023

  • 18 December

    गुजरात का मत्स्य पालन क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल पर जोर

    देश में 1,600 किलोमीटर की सबसे लंबी तटरेखा गुजरात की है और पिछले चार वर्षों में सालाना औसतन 8.5 लाख टन समुद्री मछली का उत्पादन यहां हुआ है। राज्य 5,000 करोड़ रुपये के निर्यात से भारत के मछली निर्यात में 17 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।गुजरात सरकार ने अब मछली पकड़ने वाले अपने पारंपरिक समुदाय से गहरे समुद्र में …

  • 18 December

    जयशंकर ने कुवैती दूतावास का दौरा किया, अमीर के निधन पर शोक जताया

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैती शासक अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर शोक जताते हुए सोमवार को कहा कि भारत-कुवैत संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जयशंकर सुबह दिल्ली स्थित कुवैती दूतावास गए और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘कुवैत के अमीर महामहिम …

  • 18 December

    तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, आज यहां के सभी शिक्षण संस्थानों में सरकारी अवकाश घोषित

    तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज (सोमवार) तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। थूथुकुडी जिले में इतनी तेज बारिश हुई है कि कट्टाबोम्मन नगर का ज्यादातर …

  • 18 December

    विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए लालू, पत्रकारों के सवाल पर पीएम पर भड़के

    सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो,क्या है नरेन्द्र मोदी? हम लोग सब लोग मिलकर है इनके खिलाफ लड़ेंगे और इनको हटाएंगे इस बार।यह बातें राजद सुप्रीमों लालू यादव ने सोमवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने से पहले कही। वह आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व उन्होंने …

  • 18 December

    दिल्ली भाजपा राम मंदिर के प्राण पतिष्ठा समारोह का प्रसारण देखने के लिए लोगों को निमंत्रण देगी

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी के सदस्य शहर भर में घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर के औपचारिक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा-प्रसारण देखने के लिए आमंत्रित करेंगे।अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद नवनिर्मित मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए …

  • 18 December

    केरल: एसएफआई ने कॉलेजों में राज्यपाल के खिलाफ बैनर लगाये

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र इकाई ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने सोमवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ अपने विरोध को तेज करते हुए राज्य भर के कॉलेजों में उनके खिलाफ बैनर लगा दिये। टीवी चैनलो पर दिखाये जा रहे दृश्यों के अनुसार, राज्य की राजधानी में सरकारी संस्कृत कॉलेज के बाहर लगाये गये ऐसे …

  • 18 December

    कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

    कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने, पहले सोमवार को ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की। खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले …

  • 17 December

    संसद की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला : ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नये संसद भवन में सुरक्षा चूक मामले पर रविवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि यह काफी गंभीर मामला है।बनर्जी ने दिल्ली रवाना होने से पहले यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ”संसद की सुरक्षा में सेंध एक गंभीर मामला है। एक बड़ी चूक हुई…केंद्रीय गृह …

  • 17 December

    तमिलनाडु : मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को छह हजार रुपये की मदद देने की शुरुआत की

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने चक्रवात ‘मिगजॉम’ से हुई बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को रविवार को 6,000 रुपये की नकद सहायता देने की शुरुआत की।राज्य सरकार ने नकद सहायता प्रदान करने के लिए 1,486.93 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिससे चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों के लगभग 25 लाख परिवारों को लाभ होगा।स्टालिन ने भारी …

  • 17 December

    नागपुर की फैक्टरी में विस्फोट: स्थानीय लोगों व कर्मचारियों के रिश्तेदारों ने सड़क जाम की

    महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक बनाने वाली इकाई में रविवार को धमाके के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के रिश्तेदारों ने एक राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया।वे धमाके में मारे गए लोगों के शव देखने के लिए फैक्टरी परिसर में जाने की अनुमति देने मांग कर रहे थे।पुलिस ने बाद में भीड़ को तितर-बितर कर दिया। सूत्रों के …