राजनीति

January, 2024

  • 20 January

    नड्डा को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण, 22 जनवरी के बाद करेंगे मंदिर में दर्शन

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और यहां स्थित झंडेवालान मंदिर से इस ऐतिहासिक समारोह को देखेंगे। नड्डा ने ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के …

  • 20 January

    मोदी नहीं चाहते कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सफल हो, इसलिए हिमंत मुश्किलें पैदा कर रहे हैं : कांग्रेस

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते हैं कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सफल हो और यही कारण है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा इसमें मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। लखीमपुर जिले के गोविंदपुर में संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए रमेश ने आरोप लगाया …

  • 20 January

    उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र दो फरवरी से

    विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से आहूत होगा। योगी सरकार की ओर से शुक्रवार देर शाम विधानमंडल के बजट सत्र का प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूर किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी की।  विधानमंडल के बजट सत्र में पांच या छह फरवरी को बजट पेश किया जा सकता है। चुनावी वर्ष …

  • 19 January

    भारत मजबूत सेमीकंडक्टर उद्योग विकसित कर रहा, दिसंबर में आएगा भारत में बना पहला चिप: वैष्णव

    संचार और इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में बना पहला चिप दिसंबर तक बाजार में आ जाएगा। उन्होंने पूरे परिवेश पर ध्यान केंद्रित करने के साथ कम समय में देश में एक बहुत मजबूत सेमीकंडक्टर उद्योग विकसित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से इतर …

  • 19 January

    बोइंग का बेंगलुरु परिसर मेक इन इंडिया – मेक फॉर वर्ल्ड संकल्प को मजबूत करता है: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग के 1600 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और अमेरिका से बाहर कंपनी के सबसे बड़े परिसर अत्याधुनिक बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) का आज शुभारंभ करते हुये कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ संकल्प को मजबूत करता है। यह परिसर भारत की प्रतिभा में …

  • 19 January

    संघर्ष के बाद गाजा पर सुरक्षा नियंत्रण बनाए रखेगा इजरायल: पीएम नेतन्याहू

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के साथ चल रहे संघर्ष के समाप्त होने के बाद उनका देश गाजा पट्टी पर सुरक्षा नियंत्रण बनाए रखेगा।नेतन्याहू ने गुरुवार को तेल अवीव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “गाजा में प्रवेश करने वाली हर चीज पर इजरायल का पूर्ण सुरक्षा नियंत्रण होगा।” समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के …

  • 19 January

    गुटेरेस ने की ईरान-पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए मदद की पेशकश

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान और ईरान के बीच मौजूदा तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दोनों देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया है तथा उनके सभी मुद्दों को शांतिपूर्वक हल करने में मदद करने की पेशकश की है। ‘डॉन’ अखबार में शुक्रवार को प्रसारित एक रिपोर्ट के मुताबिक महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने …

  • 19 January

    राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर मिथ्या आरोप लगाना अनुचित : गहलोत

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण के जरिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर मिथ्या आरोप लगवाए हैं जो उचित नहीं है।गहलोत ने कहा कि इससे नई सरकार की सोच जनता के सामने आ गई है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को विधानसभा में अभिभाषण दिया। …

  • 19 January

    गुजरात नौका हादसा : एक प्रबंधक समेत तीन लोग गिरफ्तार

    गुजरात में वडोदरा के निकट हुई नौका दुर्घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।वडोदार शहर के बाहरी इलाके में स्थित हरनी झील में बृहस्पतिवार को हुए इस हादसे में 12 छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी जबकि 18 …

  • 19 January

    मप्र में वाहन से टक्कर मारकर एएसआई की हत्या करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बृहस्पतिवार को एक जांच चौकी पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक सहायक उप-निरीक्षक की मौत के मामले में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को माहुलझिर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई दुर्घटना में नरसिंहपुर जिले का रहने वाला आरोपी लोकजीत सिंह …