भारतीय रेलवे की रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में 4000 से अ धिक कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन फॉर्म 15 अप्रैल से भरा जाएगा. आरपीएफ भर्ती 2024 के लिए अप्लाई ऑफिशियल वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर करना होगा. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 14 मई है.
रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार RPF कांस्टेबल की 4208 वैकेंसी है. जबकि RPF सब इंस्पेक्टर के 452 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए अप्लीकेशन फीस एससी/एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिलाओं, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से पिछड़े उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है. अन्य उम्मीदवारों को अप्लीकेशन फीस 500 रुपये देनी होगी.
RPF Bharti 2024 : शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा क्या होगी
RPF कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए.
RPFएसआई भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है.
कांस्टेबल पद के लिए उम्र सीमा 18 से 28 साल और एसआई के लिए 20 से 28 साल है.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
RPF Bharti 2024 : चयन प्रक्रिया कैसे होगी
RPF कांस्टेबल और एसआई भर्ती, दोनों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) होगी. इसके बाद सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों का फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (PET) और शारीरिक नापजोख (PMT), डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.
RPF कांस्टेबल और SI की सैलरी कितनी होगी
RPF में सब इंस्पेक्टर की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह है. जबकि RPF कांस्टेबल की सैलरी 21,700 रुपये है.
यह भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check