कर्नाटक के हासन से लोकसभा उम्मीदवार और जेडीएस नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना विवादों में घिरे हुए हैं। यौन शोषण मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने रविवार को बताया कि एसआईटी के अनुरोध पर इंटरपोल ने यौन उत्पीड़न के आरोपी जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। जी परमेश्वर ने कहा कि इस संबंध में इंटरपोल से मदद मांगी गई है.जांच टीम ने उम्मीद जताई कि हासन सांसद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद उनके ठिकानों के बारे में जानकारी मिल सकती है।
गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। रेवन्ना की भारत वापसी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है। इंटरपोल प्रज्ज्वल के बारे में सभी देशों को सूचित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रज्ज्वल को कैसे वापस लाया जाए, इस पर जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ही फैसला करेगा। बता दें, इंटरपोल अलग-अलग तरह की कार्रवाई के लिए विभिन्न रंग के कॉर्नर नोटिस जारी करता है।बता दें।किसी अपराध के संबंध में अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग निकाय द्वारा किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अपने सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है। मंत्री ने कहा कि ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) इस बात पर फैसला करेगा कि प्रज्वल को कैसे वापस लाया जाए।
जी परमेश्वर ने आगे की जानकारी देते हुए कहा, “पहले ही ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। इंटरपोल सभी देशों को सूचित करेगा और उनका पता लगाएगा।” मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के काम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि टीम अपना काम कर रही है और उसने शिकायतों पर कानून के मुताबिक काम किया है। उन्होंने जाहिर तौर पर अपहरण के एक मामले में हिरासत में लिए गए प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि इसने ‘आरोपी’ को गिरफ्तार कर लिया है।प्रज्वल के पिता एवं जद (एस) विधायक एच डी रेवन्ना छेड़छाड़ और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिन्हें एसआईटी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें उनके बेटे प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े अपहरण मामले में गिरफ्तार किया गया है। यहां की एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें:
सपा-कांग्रेस के नारे झूठे हैं, इनकी नियत में खोट है, ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे: मोदी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check