मामला: मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दिया इस काम में चाची ने भी उसका साथ दिया, दोनों ने रेशमी दुपट्टे से उसका गला घोंट हत्या किया. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी मामले की जांच की जा रही.
यूपी के भोजपुर जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के मेदनीपुर का है. जानकारी के मुताबिक, यहां हरदयाल की हत्या उसकी पत्नी रिंकी और उसके भतीजे सुनेपाल ने रेशम के दुपट्टे से गला घोंटकर की थी. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि हरदयाल शराब का आदी था.हरदयाल आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इस बात से उसकी पत्नी बहुत परेशान थी. इसी बीच हरदयाल की पत्नी रिंकी रिश्ते में भतीजे लगने वाले सुनेलाल से प्रेम करने लगी. प्रेम प्रसंग के बाद रिंकी और सुनेलाल ने चाचा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली.
एक दिन हरदयाल ने सुनेलाल को अपने घर बुलाया। रात को दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सुनेलाल ने अपने चाचा हरदयाल की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद सुनेलाल ने हरदयाल का शव कमरे में डाल दिया. इस पूरी घटना में चाचा की पत्नी ने सुनेलाल का पूरा साथ दिया.उसने खुद के हाथ-पैर बांध दिए। पुलिस आई तो रिंकी ने अलग ही कहानी बताई और कहा कि कुछ लोगों ने उसके पति के हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी. इन दोनों ने न सिर्फ इस घटना को अंजाम दिया बल्कि आने के बाद पुलिस को गुमराह भी किया. लेकिन आखिरकार पुलिस ने पूरी कहानी का खुलासा कर दिया और दोनों का सच सामने ला दिया.
यह भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check