ब्राउन राइस के फायदें : जानिए इसके अदभुत गुण

दिन प्रतिदिन हेल्थ के प्रति हम सभी का रुझान बड़ता ही जा रहा है। हम सभी की ख्वाइश रहती है की हम सभी स्वस्थ रहे और हर बीमारियों से दूर रहे। हेल्थ के लिए सजगता सेहत के लिए फायदेमंद है और इसके लिए सबसे जरूरी है संतुलित आहार का सेवन करना। संतुलित आहार मतलब ऐसी डाइट जिसमें सभी पोषक तत्व शामिल हो। कम खाकर हमें सभी पोषक तत्त्व मिले।आजकल मोटे अनाज का सेवन मधुमेह और वजन कम करने के लिए लाभदायक माना गया है। ब्राउन राइस इनमे से एक लोकप्रिय अनाज है। जिससे जुड़े कई और भी लाभ है जो की हमारे शरीर में पोषक तत्त्व की कमी को पूरा करते है। ब्राउन राइस को सफेद चावल की तुलना में अधिक पौष्टिक माना गया है। इसे ग्लूटन फ्री आहार माना गया है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। ब्राउन राइस फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसको खाने के बाद आपका पाचन सही तरह से काम करता है और इसके सेवन से हमें बार बार भूख का एहसास भी नही होता है। जिसके फलस्वरूप वजन घटाने में सहायक होता है। चावल का प्राकृतिक रूप ब्राउन राइस कहलाता है। इसका भूरा रंग जिसके कारण इसे ‘ब्राउन राइस’ के नाम से जाना जाता है। ब्राउन राइस को पकने में अधिक समय लगता है। पोषक तत्वों से भरपूर ब्राउन राइस स्वाद में सफेद चावल से अलग होते है।

1 लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के कारण ये शुगर रोगियों के लिए लाभदायक होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स का मतलब कोई खाद्य पदार्थ जिसका हमें सेवन करना है, कितनी तेजी से और कितनी मात्रा में शरीर में शुगर को बढ़ाता है। मधुमेह रोगियों के लिए कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाना शुगर लेवल के लिए लाभकारी माना जाता है।

2 स्ट्रेस को कम करें

व्हाइट राइस के मुकाबले ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा ज्यादा ही होती है। कुछ स्टडीज के मुताबिक,  ब्राउन राइस खाने से स्ट्रेस लेवल कम होता है और इसके सेवन से दिल कि सेहत भी अच्छी रहती है।

3 कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करें

कोलेस्ट्रोल ह्रदय रोग का कारण है। कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए ब्राउन राइस के सेवन की सलाह दी जाती है। ब्राउन राइस में फाइबर पाया जाता है, फाइबर, खाने को मंद गति से पचाने में मदद करता है, कोलेस्ट्रोल को खून में धीरे-धीरे घुलने में मदद करता है, साथ ही खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करता है।