शरीर से चर्बी को निकाल फेकने के घरेलू उपाय, आइए जानें

आजकल मोटापा पूरी दुनिया में एक प्रमुख समस्या बन चुका है, हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। मोटापा हमारे शरीर को बीमारियों का घर बना देता है, मोटापे के साथ हमारे शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न होती है, जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, मानसिक तनाव। हम सभी को समय की कमी के कारण कभी न कभी पैक्ड फूड का सेवन करना पड़ता है, ऑयली फूड, जंक फूड और मार्किट में मिलने वाले जूस ये सभी मोटापे का कारण होते है। जरूरत से ज्यादा कैलोरी का सेवन शरीर के लिए बेहद खतरनाक है। फिजिकल एक्टिविटी में कमी, वजन बढ़ने का मुख्य कारण है। आइए कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर हम वजन को कैसे नियंत्रित कर सकते है, आइए जानें

1 नींबू का सेवन

शरीर की अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए नींबू का प्रयोग बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है। सुबह एक गिलास गुनगुने पानी के साथ नींबू का सेवन करने से वजन कम करने में फायदेमंद होता है।

2 दालचीनी का सेवन

दालचीनी और दालचीनी पाउडर का सेवन वजन घटाने में बहुत कारगर होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल पदार्थ पाए जाते है और दालचीनी का पानी पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

3 एप्पल साइडर विनेगर

सेब का सिरका भी शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करता है। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीएं, इसके लगातार सेवन से वजन घटने में सहायता मिलती है।

4 जीरा और अजवायन का सेवन

रात भर जीरे को पानी में भिगोकर कर रख दे सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट जीरे का पानी पीने से वजन कम होता है और पेट संबंधी समस्या कम होती है।

5 सौंफ का सेवन

सौंफ के दानों को उबाल कर पीने से वजन कम होता है। इसे छानकर सुबह खाली पेट पी लें। सौंफ सेहत के लिए फायदेमंद होती है, ये हमारे पाचन तंत्र में होने वाली समस्या को ठीक करता है एसिडिटी, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याओं में लाभदायक है।