आजकल की भागदौड़ बहरी लाइफ में बालों की प्रॉब्लम बहुत आम हो गई हैं। लोग बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए कई तरह के बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। इनमें अधिक मात्रा में केमिकल होने के कारण ये बालों को और नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप अपने बालों पर अंडे लगा सकते हैं जिससे आपको स्कैल्प से जुड़ी प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकती है। वैसे तो लोग ब्रेकफास्ट में अंडे खाते हैं, इससे ऑमलेट, भुर्जी, सैंडविच और कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कई प्रॉब्लम को दूर करने में हेल्प करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रोटीन से भरपूर अंड़े बालों को स्वस्थ रखते हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में विस्तार से।
बालों की ग्रोथ में लाभदायक :-
अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। ये आपके स्कैल्प को पोषण देते हैं। आप अपने बालों पर अंडे की जर्दी और सफेदी से मालिश कर सकते हैं। इससे आपके बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे। बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप हफ्ते में एक-दो बार स्कैल्प पर अंडे लगा सकते हैं, जिससे बालों का झड़ना भी कम हो जाएगा।
बालों को टूटने से बचाएं :-
हमेशा बदलते मौसम में बाल बहुत खराब और डल हो जाते हैं। अंडे में प्राकृतिक केराटिन के साथ प्रोटीन होता है जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं। इसके लिए अंडे की सफेदी में थोड़ा जैतून का तेल, नारियल का तेल, मिलाएं। इसे बालों पर लगाएं, कुछ देर बाद धो लें।
डैंड्रफ को ख़त्म करने में मददगार :-
अंडा कंडीशनिंग हेयर मास्क है, जिसके उपयोग से आप डैंड्रफ की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक कटोरे में एक पूरा अंडा फेंटना होगा, अब इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं, करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स, ऑयली बालों से भी मिलेगा छुटकारा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check