नवोदय विद्यालय समिति ने नॉन टीचिंग कैटेगरी के विभिन्न पदों पर 1377 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है. जिसके लिए अप्लाई की अंतिम तिथि 7 मई थी. अब इसे आगे बढ़ाकर 14 मई कर दी गई है. इससे पहले अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी. जिसे बढ़ाकर 7 मई कर दिया गया था.
इस भर्ती अभियान के तहत नवोदय विद्यालयों में जूनियर सचिवालय सहायक, महिला स्टाफ नर्स, इलेक्ट्रिशियन-कम-प्लंबर, मेस हेल्पर और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पदों पर सीधी भर्तियां होंगी. इसके लिए अप्लाई नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navoday.gov.in या exams.nta.ac.in/NVS पर जाकर करना है.
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती नोटिफिकेशन 2024
22 मार्च को जारी हुआ था भर्ती का नोटिफिकेशन
नवोदय विद्यालय समिति की नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती का नोटिफिकेशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 22 मार्च को जारी किया था. एजेंसी ने आवेदकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. कोई समस्या या सवाल हो तो 011 50759000/011 69227700 पर कॉल किया जा सकता है. या nvsre.nt@nta.ac.in पर मेल किया जा सकता है.
नवोदय विद्यालय समिति में वैकेंसी
महिला स्टाफ- 121
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर-5
ऑडिट असिस्टेंट-12
जूनियर ट्रांसलेशन अधिकारी-4
लीगल असिस्टेंट-1
स्टेनोग्राफर-23
कंप्यूटर ऑपरेटर-2
कैटरिंग सुपरवाइजर-78
जूनियर सचिवालय सहायक-381
इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर-128
लैब अटेंडेंट-161
मेस हेल्पर 442
एमटीएस-19
क्या है एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन
नवोदय विद्यालय में निकली नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती के लिए योग्यता सभी पदों के लिए भिन्न-भिन्न है. जैसे कि महिला स्टाफ नर्स पद के लिए बीसएसी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इसके बारे में जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना न भूलें.
कैसे होगा चयन
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती में उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, ट्रेड/स्किल टेस्ट के आधार पर होगा. हर पद के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग होगी.
यह भी पढ़ें:
कूलर में आ रहा करेंट को इस टिप्स से करें ठीक, दूर होगी अर्थिंग की भी प्रॉब्लम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check