समय के साथ लोगों का दिन पर दिन लाइफस्टाइल भी बदलता जा रहा है। अब लोग अपनी सेहत के हिसाब से नहीं बल्कि समय के हिसाब से खाना खा रहे हैं। इसी वजह से बाजार में लोगों के पास समय की कमी होने के कारण फ्रोजन फूड या पैक फूड्स का प्रचलन बहुत ज्यादा हो गया है। यहां तक कि बाजार में रोटी से लेकर पराठा तक भी पैक मिलने लगा है, जिसे आप कई दिन रखकर भी खा सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रश फूड की तुलना में फ्रोजन फूड या पैक्ड फूड सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। आज हम आपको बताएँगे फ्रोजन या पैक्ड फूड क्यूँ हानिकारक है और इससे होने वाली बीमारी के बारे में:
जानें क्यों हानिकारक है फ्रोजन या पैक्ड फूड
फ्रोजन या पैक्ड फूड में हाइड्रोजेनेटेड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें हानिकारक ट्रांस फैट होता है। इसके साथ ही इसमें स्टार्च और ग्लूकोज से बने कॉर्न सिरप जैसे प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। ये भी सभी चीजें सेहत के लिए हानिकारक होती हैं। इसके अलावा पैक्ड फूड में सोडियम की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। जिसकी वजह से सेहत संबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए हो सके तो आप फ्रोजन या फिर पैक्ड फूड के इस्तेमाल से बचें।
फ्रोजन या पैक्ड फूड के सेवन से हो सकती हैं ये बीमारियां
डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक
फ्रोजन फूड को फ्रश रखने के लिए स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। यही स्टार्च खाने का स्वाद तो अच्छा करता है साथ ही खाना देखने में भी टेस्टी लगने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है स्टार्च वाली चीजों से शुगर का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। जो मधुमेह के रोगियों के लिए ठीक नहीं है।
दिल के मरीजों के लिए भी नुकसानदायक
फ्रोजन फूड दिल के मरीजों के लिए भी नुकसान दायक होता है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट्स क्वलॉज्ड धमनियों की समस्या बढ़ाते हैं। ये ट्रांस फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। जो दिल के मरीजों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
वजन बढ़ना तय
फ्रोजन फूड में फैट बहुत ज्यादा होता है। इस फूड को पोषक तत्वों से भरपूर बताकर प्रचार किया जाता है। जबकि असलियत में ये ना केवल आपका वजन बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक होता है।
पैनक्रिएटिक कैंसर होने की संभावना
कुछ लोग फ्रोजन नॉनवेज भी खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है फ्रोजन मीट खाने से पैनक्रिएटिक कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा कई और बीमारियों की चपेट में भी आप आ सकते हैं।
पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान तो इन आसान स्टेप्स से हमेशा के लिए पाइए इससे छुटकारा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check