अनिल कपूर को बॉलीवुड में एक सदाबहार अभिनेता के रूप में जाना जाता है। वह पिछले कई सालों से अपनी एक्टिंग की दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे है। अनिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसी वजह अनिल कपूर ने अब अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर देने से चर्चा में हैं।
अनिल कपूर इंस्टाग्राम पर अपने जीवन में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं को भी शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब अचानक अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी डिलीट कर दी है और बायो भी हटा दिया गया। अनिल के इस कदम से उनके फैंस हैरान हैं।
अनिल कपूर के इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट डिलीट करने को लेकर अब कई लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। उनमें से कुछ ने टिप्पणी की है कि अनिल कपूर ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया होगा। कुछ ने कहा है कि यह उनकी प्रमोशन रणनीति है। इंस्टाग्राम से पोस्ट डिलीट करने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
वहीं, अनिल कपूर के काम की बात करें तो वह फिलहाल फिल्म ‘थैंक्स फॉर कमिंग’ में गेस्ट एक्टर की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन उनके दामाद करण बुलानी ने किया था। वह जल्द ही रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ में भी नजर आएंगे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check