आंवला को बहुत ही खास सुपरफूड माना गया है, इसमें बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आंवले को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। आंवले का अचार, मुरब्बा, लौंजी, जूस आदि तो आप सभी ने ट्राई किए होंगे, पर क्या आपने कभी फर्मेंटेड आंवला ट्राई किया है? आंवले को फर्मेंट कर इसमें प्रोबायोटिक की गुणवत्ता जोड़कर आप इसे और ज्यादा खास बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं फर्मेंटेड आंवले की खूबियां।
फर्मेंटेड आंवला के फायदे :-
आंवला बॉडी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे कि ग्लूकोज का अवशोषण बढ़ जाता है और ब्लड ग्लूकोस लेवल को मेंटेन रखना आसान हो जाता है।
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए बेहद प्रभावी रूप से कार्य करते हैं। इसके सेवन से इम्यून सेल्स स्वस्थ रहते हैं और सही रूप से कार्य करते हैं।
आंवला में फैट बर्निंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो बॉडी में जमें एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करते हैं।
आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपकी आंतों को स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। वहीं यदि इन्हे फर्मेंट कर दिया जाए तो इनमें फाइबर सहित प्रोबायोटिक की गुणवत्ता भी जुड़ जाती है। यह आतों में हेल्दी बैक्टीरियल ग्रोथ को बढ़ावा देती है, जो एक स्वस्थ पाचन प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
हृदय संबंधी समस्या आज के समय में एक बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन चुकी है। बॉडी में बढ़ता कोलेस्ट्रोल का स्तर हार्ट डिजीज के खतरे को बढ़ा देता है। आंवले का सेवन आर्टिरीज और वेंस में फैट के जमाव को कम कर देता है। साथ ही साथ यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी सामान्य रखता है।
यह भी पढ़ें:-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check