मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने के बाद अब अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रही हैं. एक्ट्रेस पहली बार राजनीति में उतरी हैं और बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं.देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बीजेपी में शामिल होकर सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि, वह लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगी या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में ‘अनुपमा’ का मुख्य किरदार रूपाली गांगुली निभा रही हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से घर-घर में मशहूर हैं. 2020 में कोरोना महामारी के बीच शुरू हुआ यह शो कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए ‘सबसे ज्यादा देखा जाने वाला’ और अब दर्शकों का ‘सबसे पसंदीदा’ शो बन गया है. इस शो की वजह से रूपाली गांगुली हमेशा खबरों में बनी रहती हैं. हालाँकि, इस समय उनके चर्चा में रहने का कारण उनका राजनीति में प्रवेश है. जी हां, आपने सही सुना, रूपाली गांगुली बीजेपी में शामिल हो गई हैं.रूपाली गांगुली बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की.देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बीजेपी में शामिल होकर सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि, वह लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगी या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
बता दे की साल की शुरुआत में, रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अपने ‘फैन गर्ल’ पल को साझा किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि ”मैं उस दिन को अपने मन में याद करना और उसके बारे में उत्साह महसूस करना बंद नहीं करूंगी!यह वह दिन था जब मेरा सपना सच हुआ. वह हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी @नरेंद्र मोदी से मिलने का. यह वास्तव में एक प्रशंसक लड़की का क्षण था! 14 वर्षों तक मैंने संभवतः इतने बड़े मंच पर उनके साथ मंच साझा करने का जो समय और अधिक समय प्राप्त किया है, उसे प्रदर्शित किया है, जिसे उन्होंने उल्लेखनीय डिजिटल सामग्री रचनाकारों के लिए बनाया है, जो न केवल भविष्य में सबसे अधिक प्रतिष्ठित होगा, बल्कि एक पुरस्कार भी होगा जो इसका समर्थन करता है. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, मोदीजी का डिजिटल रूप से वैश्विक भारत का दृष्टिकोण.
आपको बता दे की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सबसे पहले ‘सुकन्या’ में काम किया। इस शो में काम करने के बाद एक्ट्रेस ‘संजीवनी’ में नजर आई. इस शो में काम करने के लिए ‘उन्हें इंडियन टेली अवॉर्ड में बेस्ट निगेटिव रोल का नॉमिनेशन भी मिला. इसके बाद रुपाली गांगुली ‘भाभी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘बिग बॉस 1’ और ‘अदालत’ जैसे कई शोज में नजर आई. हालांकि इसके बाद भी रुपाली गांगुली को बहुत ही जबरदस्त शो की जरूरत थी, जो की उन्हें अनुपमा के जरिए मिली. ‘अनुपमा में काम कर वो घर-घर में मशहूर हुई.इस शो से एक्ट्रेस को वो पहचान मिली जिसका उन्हें इंतजार था. इस शो के बाद ही रुपाली गांगुली का नाम टीवी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में शामिल हो गया. ये शो साल 2020 से ही लगातार टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है. इस शो के लिए रुपाली गांगुली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है.
यह भी पढ़ें:
आप भी जल्दी-जल्दी खाते हैं खाना तो हो सकते हैं इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check