नॉर्थम्प्टन में खेला गया इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो गया।
मैच में तनुष कोटियान और अंशुल कंबोज ने ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी कर भारत की पकड़ मज़बूत की, लेकिन अंततः दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ करने पर सहमति जताई।
🔥 कोटियान का करिश्मा, शतक से चूके लेकिन बने हीरो
दूसरी पारी में तनुष कोटियान 90 रन पर नाबाद लौटे। उन्होंने 108 गेंदों में 10 चौकों की मदद से ये पारी खेली।
वो भारत ए के लिए नंबर 8 या नीचे बल्लेबाज़ के तौर पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
उनके साथ अंशुल कंबोज ने भी अपनी पहली फर्स्ट क्लास फिफ्टी पूरी की। दोनों ने मिलकर 149 रनों की नाबाद साझेदारी की।
कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने टी ब्रेक के बाद पारी घोषित कर दी, जिससे कोटियान शतक से चूक गए।
🏏 राहुल ने दो पारियों में दिखाई क्लास
पहली पारी में इंडिया ए ने 348 रन बनाए, जिसमें केएल राहुल ने शानदार 116 रन ठोके।
ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया। जवाब में इंग्लैंड लायंस 327 रन ही बना सके।
खलील अहमद ने भारत के लिए 4 विकेट झटके।
दूसरी पारी में इंडिया ए ने 417/7 पर पारी घोषित की। राहुल ने फिर से फिफ्टी जमाई और कप्तान ईश्वरन ने 80 रन की ठोस पारी खेली।
इंग्लैंड लायंस को 439 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन उन्होंने 11 ओवर में सिर्फ 32/3 बनाए और फिर दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:
करीना कपूर की हेल्दी लाइफस्टाइल: 44 की उम्र में भी फिटनेस की मिसाल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check