बादाम आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। लेकिन किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए बादाम का सेवन सही मात्रा और सही समय पर करना जरूरी है।
कितने बादाम खाएं?
हर दिन लगभग 20 से 30 ग्राम बादाम लेना सेहत के लिए पर्याप्त माना जाता है। यह करीब 5 से 8 बादाम के बराबर होता है। रोजाना इस मात्रा में बादाम खाने से आपकी ओवरऑल सेहत बेहतर होती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
बादाम खाने का सही समय
आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट बादाम खाना सबसे फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे खाएं। इससे आपके पेट की सेहत अच्छी होती है, दिल भी मजबूत रहता है और दिमाग भी तेज चलता है।
ज्यादा बादाम खाने के नुकसान
बादाम की अधिक मात्रा आपके लिए हानिकारक हो सकती है। ज्यादा बादाम खाने से किडनी में स्टोन बनने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा कब्ज, मोटापा और पेट की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए हमेशा बादाम का सेवन संतुलित मात्रा में करें।
यह भी पढ़ें:
स्किनकेयर से पहले जरूरी है यह बात, वरना बढ़ेगी स्किन प्रॉब्लम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check