मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने तुर्किए के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा तुर्किए से पट्टे पर लिए गए दो विमानों और उनके साथ आए तुर्की नागरिक स्टाफ के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।
🛑 “10 दिन में करार रद्द करो, वरना आंदोलन”
शिंदे गुट के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और करार रद्द करने के लिए 10 दिन की चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो राज्यभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
“यह सिर्फ एयरलाइंस का मामला नहीं, यह देश की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं,” पार्टी नेताओं ने कहा।
⚔️ पाकिस्तान को सपोर्ट, भारत पर हमला… और अब विमान?
इस विरोध के पीछे बड़ा कारण है तुर्किए का पाकिस्तान को सैन्य समर्थन और भारत पर उसके बनाए ड्रोन से हुआ हमला। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई, के बाद सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था।
भारतीय सेना ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तान ने तुर्किए निर्मित SONGAR और ASISGUARD ड्रोन का इस्तेमाल किया।
🔥 देशभर में तुर्किए के खिलाफ गुस्सा
इन घटनाओं के बाद भारत में तुर्किए के खिलाफ सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार की लहर चल पड़ी है।
व्यापारी तुर्किए के प्रोडक्ट हटा रहे हैं।
ट्रैवल एजेंसियों ने तुर्किए टूर पैकेज रद्द कर दिए हैं।
टूरिस्ट अब अन्य देशों का रुख कर रहे हैं।
इसके चलते तुर्किए को हर दिन करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
🛫 इंडिगो के तुर्किए विमान: विरोध की जड़ क्या है?
इंडिगो एयरलाइंस ने टर्किश एयरलाइंस से पट्टे पर दो Boeing 777 विमान लिए हैं, जिनके जरिए मुंबई से इस्तांबुल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स चलाई जा रही हैं। हर विमान में 500+ सीटें हैं।
फिलहाल इंडिगो की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें:
क्या डायबिटीज में खा सकते हैं चीकू? जानिए शुगर मरीजों के लिए यह फल कितना सुरक्षित है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check