लिवर को कैसे रखें हेल्दी? जानें आसान उपाय

आजकल गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है। जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। फैटी लिवर दो प्रकार का होता है:
1️⃣ एल्कोहॉलिक फैटी लिवर – ज्यादा शराब पीने से होता है।
2️⃣ नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर – खराब जीवनशैली, खराब खानपान और जेनेटिक कारणों से होता है।

करीब हर 10 में से 5-7 लोगों को यह समस्या होती है। इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है क्योंकि लंबे समय तक लिवर को नुकसान पहुंचने पर यह लिवर कैंसर तक का कारण बन सकता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल है बड़ी वजह
जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता, तो शरीर में फैट और प्रोटीन का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है।

फैटी लिवर के लक्षण:

वजन तेजी से गिरना

लगातार कमजोरी रहना

आंखों और त्वचा में पीलापन आना

भोजन का ठीक से न पचना

एसिडिटी और पेट में सूजन रहना

घरेलू नुस्खे जो देंगे राहत:

भूमि आंवला: यह आयुर्वेदिक औषधि लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके फल आंवला जैसे दिखते हैं और यह टैबलेट के रूप में भी आसानी से मिल जाता है।

पुनर्नवा: यह एक औषधीय पौधा है जो लिवर की बीमारियों में बेहद असरदार है। पुनर्नवा लिवर में नए सेल्स बनाने में मदद करता है और इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है। इसका रस खाने से पहले लेने से गैस नहीं बनती और पाचन भी बेहतर होता है। पुनर्नवा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को हेल्दी बनाए रखते हैं।

यह भी पढ़ें:

दूध के साथ इन 5 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं, जानिए क्यों