जापान के पश्चिमी प्रांत वाकायामा के तट पर गुरुवार देर रात एक मालवाहक जहाज एक अन्य मालवाहक जहाज से टकराने के बाद पलट गया और इसके बाद चालक दल के दो सदस्य लापता हो गए।
स्थानीय मीडियो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्योडो न्यूज ने तट रक्षक बल का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्लाइबेरिया में पंजीकृत एक मालवाहक जहाज ने स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 11:40 बजे एक आपातकालीन कॉल की कि वह प्रीफेक्चर के किआई चैनल में एक जापानी मालवाहक जहाज इज़ुमी मारू से टकरा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इज़ुमी मारू पलट गया, 499 टन वजनी मालवाहक जहाज के चालक दल के पांच सदस्यों में से तीन को बचा लिया गया, जबकि दो अन्य लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जापान तट रक्षक बचाव दल शेष दो की तलाश कर रहे हैं। लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज के चालक दल के किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check