भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह अपनी आने वाली फिल्म लाखन सिंह को लेकर उत्साहित हैं।जगदीश शर्मा निर्देशित फिल्म लाखन सिंह की शूटिंग गोरखपुर में शुरू हो गयी है।जे वी डी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही फिल्म लाखन सिंह के निर्माता जगदीश शर्मा ,और इश्तखार शाह (दिलशाद)है।
कहानी मनोज पांडेय ने लिखी है।इस फ़िल्म में पवन सिंह,लाखन सिंह की भूमिका में नजर आयेंगे।इस फिल्म में पवन सिंह किरदार के लिए अलग लुक तैयार किया गया हैं,जिसमे वह सर पर बड़ा बाल और दाढ़ी वाले लगाए हुए नजर आ रहे हैं।पवन सिंह का यह लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।
पवन सिंह ने कहा, लाखन सिंह मेरी तमाम फिल्मों से अलग है। लाखन सिंह का कांसेप्ट और किरदार फिल्म का यूएसपी हैं।यह फिल्म करके मुझे बहुत ही मज़ा आ रहा है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check